DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

पहाड़गंज के चूना मंडी में अनधिकृत अतिक्रमण के खिलाफ करोलबाग जोन का एक्शन

दिल्ली नगर निगम ने करोल बाग जोन के पहाड़ गंज क्षेत्र में चूना मंडी में अनाधिकृत अतिक्रमण के खिलाफ की सख्त कार्रवाई ।

कुल 25 सामान और 02 वाहन जब्त किए गए

दिल्ली नगर निगम के करोल बाग जोन ने पहाड़ गंज में चूना मंडी में अनाधिकृत अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान, अस्थायी संरचनाओं और प्लेटफार्मों को हटा गया और दौरान लगभग 1 किलोमीटर के हिस्से को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है। अब यह इलाका साफ-सुथरा दिख रहा है। अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान कुल 25 सामान और 2 वाहन जब्त किए गए है।

उपायुक्त अभिषेक कुमार मिश्रा ने कहा कि यह पहल सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण- मुक्त बनाए रखने और सभी नागरिकों की सुरक्षा व हितों को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह अभियान 13 और 16 दिसंबर को चलाया गया, जिसमें कई अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया, जो सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर रहे थे और सामुदायिक पहुंच को बाधित कर रहे थे।

Related posts

24 तारीख के बजट सत्र के लिए बीजेपी विधायकों की तैयारी: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक

Ruby Singh

MCD सेंट्रल ज़ोन की बुलडोजर कार्रवाई, कई घरों को किया ज़मीदोंज

Ruby Singh

आचार संहिता लगने से पहले काम निबटा लें अधिकारी

Ruby Singh

Leave a Comment