DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

नगर निगम दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार, विशेष पिंक और दिव्यांगजन (PwD) बूथ बनाए गए

दिल्ली नगर निगम कल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी नागरिकों को सुगम और समावेशी अनुभव प्रदान करने हेतु पूरी तरह तैयार है। मतदाता सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए निगम ने अपने सभी ज़ोन में विशेष पिंक बूथ और दिव्यांगजन बूथ स्थापित किए हैं।

सिविल लाइन्स ज़ोन में इन पिंक और दिव्यांगजन बूथों को महिला और दिव्यांग मतदाताओं के लिए एक आरामदायक और सशक्त वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है।

पिंक बूथ, गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, के-ब्लॉक, जहांगीरपुरी, दिल्ली, में स्थापित किया गया है और इसका थीम “लीडिंग वीमेन, लीडिंग नेशन” रखा गया है। यह पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केंद्र महिलाओं की शक्ति और नेतृत्व को दर्शाता है, जो राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करता है। इस पहल का उद्देश्य महिला मतदाताओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उनके लिए एक सुगम मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करना है।

दिव्यांगजन (PwD) बूथ के लिए थीम “अचीवर्स” निर्धारित की गई है। इस मतदान केंद्र पर उन प्रेरणादायक दिव्यांग व्यक्तित्वों के स्टैंडीज़ प्रदर्शित किए गए हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं। यह पहल दिव्यांग मतदाताओं को प्रोत्साहित करने और उनकी संकल्प शक्ति को मज़बूत करने के लिए की गई है, जिससे वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा सकें।

सिविल लाइन्स ज़ोन के उपायुक्त राकेश कुमार ने बताया कि इन विशेष सुविधाओं के साथ, दिल्ली नगर निगम पूरी तरह से तैयार है और सभी मतदाताओं के लिए एक मतदाता-अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने दिल्ली के सभी नागरिकों, विशेष रूप से सिविल लाइन्स ज़ोन के मतदाताओं से अपील की और कहा कि वे अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें और अपने लोकतांत्रिक अधिकार को मजबूत करें।

Related posts

पीएम श्री और सीएम श्री स्कूल की तर्ज़ पर बनेंगे “निगम श्री विद्यालय”

Ruby Singh

Snatcher Caught Red-Handed in Nand Nagri, Stolen Mobile Recovered on the Spot

Ruby Singh

ओवरलोडिंग वाहनो के टोल पर बिफर गई AIMGTA

Ruby Singh

Leave a Comment