DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

68 वें दिन लागू हुई दिल्ली सरकार की आयुष्मान वय योजना, ऐसे पा सकते हैं लाभ

दिल्ली सरकार की आयुष्मान वय योजना के तहत दिल्ली निवासी 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना मिलेगा और वो 10 लाख मुफ्त इलाज अस्पतालों में ले सकेंगे।

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपके पास आधार कार्ड है तो सिर्फ ये दो ही आपको 10 लाख का कैशलेश इलाज दिला सकते हैं। आयुष्मान वय योजना दिल्ली में सरकार बनने के 68 वें दिन लागू हो गई। आप अपने इलाके के डीएम और एसडीएम ऑफिस जाकर ये सुविधा शुरू करवा सकते हैं। खास बात ये है कि आयुष्मान वय योजना के तहत करीब 100 अस्पताल राजधानी में रजिस्टर्ड है और देशभर के करीब 30 हजार अस्पतालो में इस योजना का फायदा उठाया जा सकता है। कैशलैस पॉलिसी में आपके इलाज का सारा खर्चा सरकार खुद उठाएगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि 28 अप्रैल का दिन दिल्ली की भाजपा सरकार के लिए स्वर्णिम दिन है जब सरकार स्थापना के 68वें दिन हम आयुष्मान भारत कार्ड का विशेष वितरण किया और सार्वजनिक पंजीकरण भी शुरू करेंगे। नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री सरदार हरदीप सिंह पुरी एवं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विशेष आयुष्मान कार्ड लोगो को दिया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लोगों विशेषकर बुजुर्गों को, गरीबों को आयुष्मान भारत जैसी लाभकारी स्वास्थ योजना से वंचित रखा पर भाजपा ने सरकार में आते ही इस पर काम शुरू किया। हमने चुनाव संकल्प में 100 दिन में जनता को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने की घोषणा की थी पर हमने 68 दिन में ही ना सिर्फ वादा पूरा किया है पर 5 लाख की योजना पर दिल्ली सरकार 5 लाख का अपना टाप अप भी दे रही है। उन्होने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार एक साल में सुनिश्चित करेगी की दिल्ली के सभी छोटे बड़े अस्पताल इस कार्ड को स्वीकार करें।

Related posts

MCD’s Pride: Hindurao Hospital Completes 75 Years of Public Health Excellence

Ruby Singh

जिन के लिए रखा करवा तौथ का व्रत वहीं बैठे हैं हड़ताल पर….कैसा होगा DBS कर्मियों का करवा चौथ ?

Ruby Singh

Deputy Commissioners must ensure zero negligence in sanitation” – Mayor Pravesh Wahi

Ruby Singh

Leave a Comment