DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

आम आदमी पार्टी का पार्किंग माफ़ियाओं के साथ है सीधा गठजोड़, आम आदमीं पार्टी ने नहीं होने दी अवैध पार्किंग पर चर्चाः महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह

दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए निगम सदन की बैठक में हुए घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज की सदन बैठक में आम आदमी पार्टी की नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना द्वारा सिख गुरुओं के अपमान के विरोध में एक निंदा प्रस्ताव पढ़ा जाना निर्धारित था। इसके साथ ही दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से चल रही अवैध पार्किंग की गंभीर समस्या पर भी महत्वपूर्ण चर्चा प्रस्तावित थी।

महापौर ने बताया कि जैसे ही सदन में नेता सदन श्री प्रवेश वाही ने आतिशी मार्लेना द्वारा सिख गुरुओं के अपमान के विरोध में निंदा प्रस्ताव पढ़ना प्रारंभ किया, वैसे ही आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने जानबूझकर हंगामा शुरू कर दिया। इस हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई और चर्चा को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से अवगत थी कि उनकी नेता द्वारा सिख गुरुओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इसी तथ्य से बचने और सदन में जवाबदेही से दूर रहने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी ने योजनाबद्ध तरीके से शोर-शराबा कर सदन की बैठक में व्यवधान उत्पन्न किया।

नेता सदन श्री प्रवेश वाही ने बताया की दिल्ली नगर निगम की सदन की बैठक में आप पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना द्वारा सिख गुरुओं के अपमान के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महापौर ने कहा कि आज की बैठक में दिल्ली में चल रही अवैध पार्किंग को लेकर भी गंभीर और आवश्यक चर्चा होनी थी, लेकिन आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर चर्चा नहीं होने देना चाहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकाल के दौरान दिल्ली में जगह-जगह अवैध पार्किंग का जाल फैलाया गया और इन पार्किंग माफ़ियाओं को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी का इन पार्किंग माफ़ियाओं के साथ सीधा गठजोड़ रहा है और अवैध पार्किंग का संचालन उनकी मिलीभगत से किया गया। यही कारण है कि आज वे इस विषय पर किसी भी प्रकार की चर्चा से बचना चाहते हैं और सदन की कार्यवाही को बाधित कर रहे हैं।

महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने स्पष्ट किया कि दिल्ली नगर निगम में भाजपा की सरकार दिल्ली में चल रही अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो पार्किंग माफ़ियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने से भी निगम पीछे नहीं हटेगा।

महापौर ने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली नगर निगम लगातार अवैध निर्माण और अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चला रही है। यह कार्रवाई आगे भी बिना किसी दबाव के निरंतर जारी रहेगी, ताकि दिल्ली को अवैध निर्माण और अतिक्रमण से मुक्त किया जा सके और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण मिल सके।

महापौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी बार-बार सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने का कार्य करती है क्योंकि उन्हें नागरिकों की समस्याओं और विकास कार्यों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सदन की बैठकों की गंभीरता को नहीं समझती और बार-बार कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न कर दिल्ली के नागरिकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जानबूझकर रोकने का प्रयास करती है।

महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली नगर निगम सदन लोकतांत्रिक विमर्श का सर्वोच्च मंच है, जहां दिल्ली के नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा कर समाधान निकाला जाना चाहिए। लेकिन आम आदमी पार्टी बार-बार शोर-शराबा कर इस मंच की मर्यादा को ठेस पहुंचाती है, जिससे न केवल सदन की कार्यवाही बाधित होती है बल्कि जनता के हितों की भी अनदेखी होती है।

महापौर ने कहा कि भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है। निगम का लक्ष्य केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप नहीं, बल्कि दिल्ली को अवैध गतिविधियों से मुक्त कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। महापौर ने विश्वास दिलाया कि दिल्ली नगर निगम भविष्य में भी पूरी मजबूती के साथ जनता के हित में निर्णय लेता रहेगा और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ख़बर यहीं तक

Related posts

1 अब 11 हो गया, 13 हो गया 3 -MCD में अब होगा गज़ब सियासी खेला

delhicivicalerts

ऐसे हाई टेक हो रहा ISBT बस अड्डा, यात्रियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव

delhicivicalerts

दिल्ली चुनाव के बीच MCD नेता विपक्ष और स्टार प्रचारक राजा इकबाल का बड़ा दावा

delhicivicalerts

Leave a Comment