DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

कूड़े के पहाड़ पर पहुंचे नए एमसीडी कमिश्नर, बुला ली मीटिंग

दिल्ली में बढ़ते कचरे और प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए नगर निगम (MCD) ने एक अहम कदम उठाया है। शनिवार को निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ओखला लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने लैंडफिल पर चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कचरा निस्तारण की प्रक्रिया को वैज्ञानिक और पारदर्शी बनाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि संचालन प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समयसीमा में ठोस परिणाम सामने आने चाहिए।

इसके बाद ओखला वेस्ट-टू-एनर्जी (WTE) प्लांट में एक व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कचरे के वैज्ञानिक प्रसंस्करण, पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने और प्लांट की कार्यक्षमता बढ़ाने पर विशेष चर्चा हुई।

आयुक्त संजीव खिरवार ने कहा: “स्वच्छ दिल्ली का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब लैंडफिल प्रबंधन आधुनिक तकनीक और जिम्मेदार प्रशासन के साथ किया जाए।”

वहीं नगर निगम ने दोहराया कि वह टिकाऊ कचरा प्रबंधन, स्वच्छ पर्यावरण और नागरिकों को भरोसेमंद सेवाएं देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

—ख़बर यहीं तक

Related posts

Dust Storms of Neglect: Delhi’s C&D Waste Sites Fuel Air Pollution Crisis

Ruby Singh

Faansi Ghar Row : Privileges Committee Summons Top Leaders Again: Next Hearing Set for 20 November

Ruby Singh

विशेष समितियों के चुनावों में क्रॉस वोटिंग बीजेपी को बड़ा फायदा

Ruby Singh

Leave a Comment