DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi Development Authority (DDA)

डीडीए रोशनारा क्लब में 600 से अधिक नए सदस्य शामिल


दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने प्रतिष्ठित रोशनारा क्लब की आजीवन सदस्यता के लिए 600 से अधिक नए सदस्यों को स्वीकृति दी है। यह कदम राजधानी में खेल संस्कृति और विरासत संरक्षण को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।


डीडीए की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, गैर-सरकारी श्रेणी में 339 और सरकारी श्रेणी में 298 नए सदस्य शामिल किए गए हैं। स्वीकृत सदस्यों की सूची जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

नए सदस्य अब रोशनारा क्लब की विशेष सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे, जिनमें हाल ही में शुरू किया गया अत्याधुनिक क्लब हाउस भी शामिल है। क्लब हाउस में एफ एंड बी सेवाएं, कार्ड रूम और व्यायामशाला जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा, सभी सदस्य अपने आश्रितों के साथ क्लब का उपयोग कर सकेंगे और छह गेस्ट तक ला सकेंगे।

माननीय उपराज्यपाल श्री वी. के. सक्सेना की देखरेख में डीडीए ने इस सदस्यता पहल को आगे बढ़ाया है। बहाल किए गए रोशनारा क्लब में अब रिसेप्शन, मेन लाउंज, कार्ड और बिलियर्ड रूम, बच्चों का खेलने का क्षेत्र, डाइनिंग एरिया, पुस्तकालय, स्विमिंग पूल, जिम, स्क्वैश कोर्ट, बैडमिंटन हॉल, योग और सौना जैसी इनडोर सुविधाएं मौजूद हैं।

आउटडोर सुविधाओं में घास, मिट्टी और सिंथेटिक लॉन टेनिस कोर्ट, क्रिकेट मैदान, मिनी फुटबॉल और बास्केटबॉल जोन, तथा जॉगर पार्क शामिल हैं। क्लब की वास्तुशिल्प विरासत को संरक्षित करते हुए यूरोपीय शैली के दरवाजे-खिड़कियां, मैंगलोर टाइल की छत और लकड़ी के ट्रसिस को सावधानीपूर्वक बहाल किया गया है।

उत्तर दिल्ली में 22 एकड़ में फैला रोशनारा क्लब भारतीय क्रिकेट के उद्गम स्थल और बीसीसीआई के जन्मस्थान के रूप में अपनी अनूठी पहचान रखता है। 29 सितंबर 2023 को डीडीए ने इसे अपने कब्जे में लेकर आधुनिक रूप दिया। फिट इंडिया विजन को आगे बढ़ाते हुए डीडीए राजधानी में खेल संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 18 खेल परिसर, 4 मिनी खेल परिसर और 3 गोल्फ कोर्स भी संचालित करता है।

–ख़बर यहीं तक

Related posts

कुल 250 वार्ड में से हर एक को MCD ने दिया 40 हज़ार, क्या काफी होगा?

Ruby Singh

DMRC Completes another Major Tunnelling Milestone on Phase 4 Golden Line; Breakthrough at Vasant Kunj Metro Station

Ruby Singh

बिना तारीखों और हस्ताक्षर वाले सरकारी आदेश से BJP पर साधा निशाना

Ruby Singh

Leave a Comment