DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

दिल्ली नगर निगम में ऐतिहासिक फैसला: एमटीएस कर्मचारियों के लिए समान वेतन लागू

दिल्ली नगर निगम में कार्यरत मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित समान वेतन की माँग को आखिरकार पूरा कर दिया गया है। महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने प्रेस वार्ता में घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी ने कर्मचारियों से किया वादा निभाते हुए समान वेतन का प्रावधान कर दिया है। इस निर्णय से निगम के लगभग 4000 एमटीएस कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

बजट में 50 करोड़ का प्रावधान

नेता सदन प्रवेश वाही ने बताया कि एमटीएस कर्मचारियों के लिए बजट में 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय भाजपा की जनहितैषी सोच और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय विचारधारा का अनुसरण है। वाही ने स्पष्ट किया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने केवल आश्वासन दिए, जबकि भाजपा ने वास्तविक क्रियान्वयन कर दिखाया।

भाजपा की प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता

महापौर इकबाल सिंह ने कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे करती है। उन्होंने एमटीएस कर्मचारियों से किए गए वादे को पूरा करने को पार्टी की प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता का प्रमाण बताया। स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने भी कहा कि भाजपा केवल घोषणाएँ नहीं करती, बल्कि उन्हें क्रियान्वित करती है। उन्होंने बताया कि अब तक अलग-अलग वेतनमान मिलने से कर्मचारियों में असमानता थी, जिसे दूर कर समानता और संतोष की भावना को मजबूत किया गया है।

कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक कदम

स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष मनीष चड्ढा ने कहा कि यह निर्णय न केवल कर्मचारियों के हित में है, बल्कि निगम की कार्यप्रणाली को भी अधिक पारदर्शी और न्यायसंगत बनाएगा। एमटीएस कर्मचारियों ने वर्षों से समान वेतन की माँग की थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

—ख़बर यहीं तक

Related posts

Several Key Decisions taken in House Meeting of MCD — Mayor Sardar Raja Iqbal Singh

Ruby Singh

From Ramayana to Ram Rajya: Rekha Gupta Declares Valmiki Jayanti a Public Holiday

Ruby Singh

Independent PWD Cadre: Delhi is set to establish its own engineering cadre

Ruby Singh

Leave a Comment