DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

निगम मुख्यालय में हिंदी कार्यशाला: राजभाषा नीति को मजबूत बनाने का संकल्प

दिल्ली नगर निगम के राजभाषा विभाग ने आज सिविक सेंटर स्थित निगम मुख्यालय में “निगम आलोक पत्रिका-2025” का विमोचन किया और हिंदी कार्यशाला का सफल आयोजन किया। इस अवसर पर स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा और अतिरिक्त आयुक्त संजीव मित्तल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में निगम के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पत्रिका का विधिवत विमोचन किया गया और हिंदी कार्यशाला में राजभाषा के प्रभावी प्रयोग, प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के संवर्धन तथा भाषा की सरलता और सशक्त अभिव्यक्ति पर विस्तार से चर्चा हुई।

स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि “राजभाषा हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और प्रशासनिक सशक्तिकरण का आधार है।” उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रेरित किया और प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के अधिकतम उपयोग पर बल दिया।

इस आयोजन ने स्पष्ट किया कि हिंदी का प्रयोग न केवल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाता है, बल्कि नागरिकों के साथ संवाद को भी अधिक सहज और प्रभावी बनाता है। निगम आलोक पत्रिका-2025 को हिंदी साहित्य और प्रशासनिक लेखन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।

—ख़बर यहीं तक

Related posts

कूड़े के पहाड़ पर पहुंचे नए एमसीडी कमिश्नर, बुला ली मीटिंग

delhicivicalerts

From Pollution to Plantation; Delhi’s Citizens Plant Hope: Kuljeet Singh Chahal Leads Emotional, Environmental Drive in Delhi

delhicivicalerts

सुप्रीम सवाल दिल्ली-एनसीआर में क्यों न साल भर लगाया जाए पटाखों पर बैन

delhicivicalerts

Leave a Comment