DelhiCivicAlerts
Municipal Corporation of Delhi (MCD)

बख्तावरपुर से ताजपुर तक का मार्ग अब ‘सुखराम पहलवान मार्ग’

दिल्ली के माननीय महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने बख्तावरपुर वार्ड नं. 5 में स्वर्गीय चौधरी सुखराम पहलवान की स्मृति में बख्तावरपुर से ताजपुर जाने वाले मार्ग का नामकरण कर इसका उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया, नरेला के विधायक राजकरण खत्री, निगम की ग्रामीण समिति के अध्यक्ष योगेश राणा, निगम पार्षद दिनेश भारद्वाज, श्वेता खत्री, रितु, मनोनीत पार्षद लक्ष्मण आर्य तथा बख्तावरपुर वार्ड की पार्षद एवं नरेला ज़ोन की उपाध्यक्ष जनता देवी भी उपस्थिति रही।

महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय चौधरी सुखराम पहलवान जी ने समाज सेवा और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नाम पर इस मार्ग का नामकरण क्षेत्रवासियों की श्रद्धांजलि और उनके प्रति सम्मान का प्रतीक है।

—ख़बर यहीं तक

Related posts

आपदा में साथ – 9,000 सैनिटरी पैड पहुँचे पंजाब की बाढ़ प्रभावित महिलाओं तक

Ruby Singh

101 malaria patients, 246 dengue patients and 17 chikungunya patients have been affected in Delhi: Mukesh Goyal

Ruby Singh

यूज़र चार्ज पर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन, आप ने अधिकारियों पर फोड़ा ठीकरा

Ruby Singh

Leave a Comment