DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi Police (DP)

डीबीजी रोड पुलिस ने 24 घंटे में स्नैचिंग केस सुलझाया — चार गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

कहते हैं पुलिस चाह ले तो मंदिर के बाहर से चप्पल ना चोरी हो सके। बदलते समय के साथ चोरी का तरीका बदला तो पुलिस का साथी
बना सीसीटीवी और लोकल इनपुट तभी तो सेंट्रल दिल्ली पुलिस ने स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से डिलीवरी बॉय के मोबाइल स्नैचिंग मामले में दो वयस्कों और दो किशोरों को एक ही दिन में गिरफ्तार किया गया।

23.03.2026 को लगभग 02:10 बजे प्रातः, पीएस डीबीजी रोड पर मोबाइल फोन छीने जाने की सूचना प्राप्त हुई। बताया गया कि शिकायतकर्ता, जो ज़ोमैटो में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत है, न्यू रोहतक रोड पर एक पार्सल देने पहुँचा था। शियाराम कार एक्सेसरीज़ शो-रूम के पास पता खोजते समय उसने वहाँ खड़े चार लड़कों से डिलीवरी लोकेशन के बारे में पूछताछ की। बातचीत के दौरान, उनमें से एक ने अचानक पार्सल छीन लिया, जबकि दूसरे ने शिकायतकर्ता की जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया। इसके बाद सभी चार आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस संबंध में, एफआईआर संख्या 86/2026, धारा 304(2)/3(5) बीएनएस के तहत पीएस डीबीजी रोड में दर्ज की गई और जाँच प्रारंभ की गई।

–ख़बर यहीं तक

Related posts

एमसीडी में सत्ता संतुलन बिगड़ा: सत्ताधारी AAP के पार्षद हुए कम, बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद की संख्या हुई ज्यादा

Ruby Singh

अब प्रदूषण का मिलेगा रियल टाइम डेटा;  दिल्ली में इन जगहों पर लग रहे 6 नए स्टेशन

Ruby Singh

CreativeCapitalDelhi: Concert Capital Rising—Delhi’s ₹3,000 Crore Music Economy in Motion!

Ruby Singh

Leave a Comment