DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

महापौर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली पुलिस ने की गहन जांच — स्थिति सामान्य: महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह

दिल्ली के महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने आज जानकारी दी कि महापौर कार्यालय को आज सुबह 07:31 बजे एक ई-मेल के माध्यम से दोपहर 02:11 बजे बम विस्फोट करने की धमकी मिली।

महापौर ने बताया कि धमकी मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचित किया गया। दिल्ली पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने महापौर कार्यालय परिसर की तलाशी ली। हालांकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या खतरे से संबंधित कुछ भी बरामद नहीं हुआ।

महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने बताया कि साल 2022 में भी महापौर कार्यालय को इसी तरह की धमकी मिली थी। तब भी संबंधित एजेंसियों ने गंभीरता से जांच की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं शरारती तत्वों द्वारा भय का माहौल बनाने के उद्देश्य से की जाती हैं।

महापौर ने साफ कहा कि दिल्ली पुलिस की पूरी जांच के बाद महापौर कार्यालय में कार्य सामान्य रूप से जारी है और किसी भी प्रकार की घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन पर विश्वास बनाए रखें।

उन्होंने दृढ़ता से कहा कि इस प्रकार की कायराना धमकियों से न तो प्रशासन प्रभावित होगा और न ही जनसेवा के कार्यों में कोई बाधा आएगी। दिल्ली नगर निगम नागरिकों की सेवा और सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

–खबर यही तक

Related posts

Delhi Municipal Corporation Presents Historic ₹17,583 Crore Budget

Ruby Singh

सदर बाज़ार दुकान में लगी आग, 27 दमकल गाड़ियां मौके पर

Ruby Singh

आप के दो पूर्व विधायक कांग्रेस में हुए शामिल

Ruby Singh

Leave a Comment