DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

बीजेपी ने मेयर के लिए प्रवेश वाही को किया आगे

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है और महापौर पद के लिए प्रवेश वाही को उम्मीदवार बनाया जो मौजदा वक्त में नेता सदन हैं।

सब कुछ ठीक रहा तो अब ये लगभग तय हो गया है कि मौजूदा मेयर राजा इकबाल सिंह को प्रवेश वाही रिप्लेस करने जा रहे हैं।

उप-महापौर पद के लिए मोनिका पंत पर दांव लगाया है।

स्थायी समिति सदस्य और नेता सदन के लिए जय भगवान यादव का नाम घोषित किया गया। स्थायी समिति सदस्य के लिए मनीष चड्डा को भी मौका मिला है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने ये आधिकारिक घोषणा की है।

वही आम आदमी पार्टी ने खुद को मेयर चुनाव से दूर रखा उसका सिर्फ एक सदस्य स्थाई समिति के सदस्य के लिए चुनाव लड़ेगा। अगले साल ही निगम के 250 वार्ड के लिए चुनाव कराए जायेंगे।

Related posts

आप शासित MCD मे नेता सदन का बजट भाषण, बीजेपी कर सकती है हंगामा

Ruby Singh

बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ पुलिस के बाद अब MCD एक्शन की बारी

Ruby Singh

दिल्ली में मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी होगी: मेयर सरदार राजा इक़बाल सिंह

Ruby Singh

Leave a Comment