DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

उप महापौर डॉ. मोनिका पंत ने विज्ञापन विभाग की बैठक की अध्यक्षता कर राजस्व और पारदर्शिता पर दिया ज़ोर

दिल्ली की उप महापौर डॉ. मोनिका पंत ने आज विज्ञापन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभागीय कार्यों और परियोजनाओं की समीक्षा की गई। एडीसी संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उप महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विज्ञापन व्यवस्था को और मज़बूत करें ताकि पारदर्शिता और राजस्व संग्रह सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सबवे, सार्वजनिक शौचालयों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं पर विज्ञापन प्रदर्शित करके राजस्व बढ़ाने पर बल दिया।

इसके अलावा, उन्होंने बाज़ार क्षेत्रों में सेल्फ़ साइनेज और एलईडी विज्ञापनों से होने वाले राजस्व की संभावनाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, रिहायशी इलाकों में विज्ञापनों की व्यावसायिक व्यवहार्यता का अध्ययन करने और प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बनाए रखने पर भी ज़ोर दिया।

–ख़बर यहीं तक

Related posts

Union Housing Minister Reviews Bio‑Mining Drive at Bhalswa

Ruby Singh

Amid furore on “Secular” and “Socialist” Hindu outfit demands removal

Ruby Singh

Kuljeet Singh Chahal Leads 15-Day Civic Action Plan

Ruby Singh

Leave a Comment