DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

दिल्ली नगर निगम ने बढ़ाई 4400 एमटीएस कर्मचारियों की तनख्वाह, 15 साल पुरानी मांग पूरी

दिल्ली नगर निगम के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के लगभग 4400 मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाने का आदेश आज, 20 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया। यह फैसला कर्मचारियों और उनके परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन के महासचिव देवानंद शर्मा ने बताया कि यह मांग पिछले 15 वर्षों से लंबित थी। इसके लिए कर्मचारियों को लगभग पाँच बार विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। अंतिम प्रदर्शन 30 सितंबर 2025 को हुआ था, तब के सदन नेता प्रवेश वाही और मेयर राजा इकबाल की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद समाधान निकला था।

अब निगम के मेयर प्रवेश वाही ने किए गए वादे को प्रशासनिक आदेश के माध्यम से लागू कर दिया गया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी कर्मचारियों को “समान काम, समान वेतन” मिलेगा।

यूनियन ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मेयर, आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। यूनियन ने विशेष रूप से मीडिया और पत्रकारों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने लगातार इस मुद्दे को उठाया और कर्मचारियों की आवाज़ को जनता तक पहुँचाया।

Related posts

“इस सदन का प्रत्येक पत्थर उन महान आत्माओं की विरासत समेटे है, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय योगदान दिया” – गजेन्द्र सिंह शेखावत

Ruby Singh

Differences of opinion are the strength of democracy, but unity in national interest is essential: CM Rekha Gupta

Ruby Singh

Mayor’s Civic Body Vows Strict Action Against Encroachers at Heritage Sites

Ruby Singh

Leave a Comment