आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने सत्य निकेतन में पीजी हादसे के लिए भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ अपनी जेबें भरने के लिए दिल्ली के लोगों की जान खतरे में डाल रही है। अगर ऐसा नहीं होता तो पहले के हुए हादसों से भाजपा की दिल्ली सरकार और एमसीडी सबक लेती, लेकिन कोई सबक नहीं लिया। इन्होंने एमसीडी के बिल्डिंग डिपार्टमेंट को अपनी लूट का साधन बना दिया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे के बाद से भाजपा के मेयर प्रवेश वाही और साउथ जोन के चेयरमैन गायब हैं।
एमसीडी में नेता विपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि एमसीडी के अंदर भाजपा का भ्रष्टाचार एक बार फिर उजागर हुआ है। भाजपा अपनी जेबें भरने के लिए दिल्लीवासियों की जान को खतरे में डाल रही है। एमसीडी के साउथ जोन में, जहां भाजपा का चेयरमैन है, यह तीसरा बड़ा हादसा सामने आया है। इससे पहले एक बिल्डिंग खुद चेयरमैन के वार्ड में गिरी थी, उसके बाद मालवीय नगर की एक बिल्डिंग में आग लगी और अब आज सत्य निकेतन में एक और बिल्डिंग गिर गई है। साउथ जोन लगातार भ्रष्टाचार का अड्डा बनता जा रहा है और इस भ्रष्टाचार की मुख्य जड़ भाजपा ही है।

अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा के महापौर प्रवेश वाही सिर्फ अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं। पिछले हादसों के बाद भी कोई ऐसे कड़े कदम नहीं उठाए गए, जिनसे भविष्य में होने वाले ऐसे हादसों को रोका जा सके। भाजपा को शर्म आनी चाहिए कि उनकी वजह से आज आरके पुरम विधानसभा के धौला कुआं स्थित सत्य निकेतन में, जो कि एक भाजपा पार्षद का ही वार्ड है, यह बिल्डिंग गिरी है। इस मलबे में 50 से ज्यादा लोग दबे हुए हैं और पता नहीं कितनों की जान चली गई है, लेकिन भाजपा को सिर्फ अपनी जेबें भरने से मतलब है।

अंकुश नारंग ने कहा कि दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही लापता हैं और वे रेस्क्यू साइट पर नहीं गए। इसके साथ ही साउथ जोन के चेयरमैन भी लापता हैं, वे भी न तो रेस्क्यू साइट पर पहुंचे और न ही उन्होंने कोई सुध ली। यह हादसा वर्तमान चेयरमैन धर्मवीर सिंह की ही विधानसभा आरके पुरम में हुआ है। जब से भाजपा एमसीडी की सत्ता में आई है, उसने एमसीडी को पूरी तरह से भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है और बिल्डिंग डिपार्टमेंट को तो सिर्फ अपनी जेबें भरने का एक साधन बनाकर छोड़ दिया है।
–ख़बर यहीं तक

