DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

दो महीने से तालाब बना जगराम चौक, भाजपा सरकार और MCD की जवाबदेही पर AAP ने उठाए सवाल

उत्तर दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में जगराम चौक पर पिछले करीब दो महीने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर जमा पानी के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायतों और संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखे जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर अब नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता संजीव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर भाजपा शासित दिल्ली सरकार और नगर निगम को घेरा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दिल्ली सरकार और MCD दोनों में भाजपा की सत्ता है और संबंधित जोन का चेयरमैन भी इसी वार्ड का पार्षद है, तो फिर जगराम चौक से पानी की निकासी क्यों नहीं हो पा रही है?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। चौक से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे अधिक मुश्किल उन लोगों को होती है, जिन्हें रोजाना इस रास्ते से गुजरना पड़ता है।संजीव ने अपनी पोस्ट में आरोप लगाया कि जनता की शिकायतों पर कार्रवाई करने के बजाय जिम्मेदार लोग सम्मान समारोहों में व्यस्त हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जगराम चौक से पानी की निकासी सुनिश्चित नहीं की गई तो मुकुंदपुर के लोगों के साथ मिलकर बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।

अब सवाल यह है कि आखिर दो महीने से बनी इस समस्या का समाधान कब होगा? क्या MCD के अधिकारी मौके का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था करेंगे या स्थानीय लोगों को इसी तरह परेशानी झेलनी पड़ेगी?

मुकुंदपुर के जगराम चौक पर दो महीने से जलभराव, आखिर MCD कब जागेगी?

दिल्ली में सरकार भाजपा की, MCD में सरकार भाजपा की और जोन का चेयरमैन भी उसी वार्ड का पार्षद है, फिर भी जगराम चौक का पानी नहीं निकल पा रहा है!

बार-बार शिकायतों और पत्रों के बावजूद जनता को सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं। जनता परेशान है और जिम्मेदार लोग माला-पगड़ी पहनकर सम्मान समारोह में व्यस्त हैं।

जगराम चौक से पानी की निकासी नहीं हुई तो मुकुंदपुर की जनता के साथ बड़ा जनआंदोलन होगा।

नोट: यह शुरुआती खबर है। MCD अधिकारियों का पक्ष और मौके की तस्वीरें मिलने के बाद खबर को अपडेट किया जा सकता है।

Related posts

MCD deploys 12 multi-purpose vehicles with anti-smog guns to curb dust pollution

Ruby Singh

आम आदमी पार्टी पर तीखा वार: अनधिकृत कॉलोनियों में असफलताओं पर आशीष सूद का बयान

Ruby Singh

प्रदूषण का स्तर 480 के पार एक्सपर्ट ने बेवजह बाहर जाने से रोका

Ruby Singh

Leave a Comment