DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

दिल्ली में सफाई व्यवस्था की बदहाली: पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने आप सरकार पर साधा निशाना

दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर और नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने एमसीडी की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर कूड़ा निस्तारण और सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और सरकार के पार्षद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, जिससे दिल्ली की जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है।

राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और नालियाँ जाम हैं। इससे पानी सड़कों पर फैल रहा है और रिहायशी इलाकों में कीचड़ हो गई है, जिससे लोग फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में यदि थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें निगम की सत्ता छोड़कर जनता से माफी मांगनी चाहिए।

विपक्ष के नेता ने आप सरकार पर आरोप लगाया कि वे सत्ता में आने के लिए 10 झूठी गारंटियाँ देकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। इनमें दिल्ली को साफ और स्वच्छ रखने की गारंटी भी शामिल थी, जो पूरी नहीं हो पाई है। वे कूड़े से बिजली बनाने और खाद तैयार करने का दावा करते थे, लेकिन आज स्थिति इसके विपरीत है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मुद्दे पर नाराजगी जताई है और कूड़ा निस्तारण में कमी के लिए सरकार को फटकार लगाई है।

सरदार राजा इकबाल सिंह ने यह भी कहा कि 2024 तक दिल्ली से कूड़े के पहाड़ खत्म करने का वादा किया गया था, लेकिन हालत जस की तस बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने सत्ता में रहते हुए कूड़े के पहाड़ों को कम करने का प्रयास किया था, लेकिन आप सरकार के आने के बाद स्थिति और भी बदतर हो गई है।

दावा किया कि जनता विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सबक सिखाएगी, क्योंकि अब जनता एमसीडी के अनुभव से सबक ले चुकी है। उनका मानना है कि आगामी चुनावों में भाजपा की सरकार बनेगी और एमसीडी की स्थिति सुधारी जाएगी।

Related posts

Single-Window System to Approve Applications for Film and Other Shoots: CM Rekha Gupta

delhicivicalerts

Outer-North Delhi Police Arrest Fugitive in Chilling Family Murder

delhicivicalerts

2027 तक दिल्ली ऐसे बनेगी EV कैपिटल, डिटेल में पढ़िए

delhicivicalerts

Leave a Comment