DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

MCD के 18,350 निगम कर्मचारियों ने दिल्ली चुनाव 2025 कीकमान संभाली

निगम ने सुदृढ़ चुनाव संबंधी विभिन्न कार्य तथा मतदाता-केंद्रित पहलों के साथ दिल्ली चुनाव 2025 के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के निर्देशानुसार, निगम ने मतदान और रिसेप्शन ड्यूटी के लिए विभिन्न श्रेणियों के कुल 18,350 निगम कर्मचारियों को तैनात किया।

इसके अलावा, निगम ने 2,610 स्थानों पर 12,825 मतदान केंद्र (जिसमें 731 ऑक्ज़िलियरी बूथ शामिल हैं) स्थापित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

इनमें सुगमता बढ़ाने के लिए विशेष मतदान केंद्र निर्धारित किए गए, जिनमें:

  • 204 मॉडल मतदान केंद्र
  • 68 पिंक (संपूर्ण महिला) मतदान केंद्र
  • 68 दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी) मतदान केंद्र
  • 68 युवा मतदान केंद्र, शामिल थे

निगम क्षेत्राधिकार में विभिन्न मतदान केंद्रों की स्थापना के लिए संबंधित जोनों में मेंटेनेंस, इलेक्ट्रिकल, सफाई (डीईएमएस), पब्लिक हेल्थ (फॉगिंग) और सामान्य कर्मचारियों को तैनात किया गया ताकि आश्वस्त न्यूनतम सुविधाएँ (एएमएफ़) सुनिश्चित की जा सकें।

इसके अलावा, मतदान केंद्रों/मतदान बूथों को पूरी तरह कार्यात्मक बनाने के लिए निगम ने लगभग 16,500 अधिकारियों को तैनात किया।

एएमएफ़ सुविधाओं में शामिल थे:

  • आसान पहचान के लिए कलर-कोडिंग के साथ बैरिकेडिंग और साइनएज
  • लाइटिंग अरेंजमेंट, जल आपूर्ति और फर्नीचर
  • प्रतीक्षा क्षेत्र, क्रेच और मेडिकल रूम (पैरामेडिकल स्टाफ के साथ)
  • रैंप, मूवेबल टॉयलेट, पोर्टा केबिन और हीटर जैसी सुगमता सुविधाएँ
  • मतदाताओं की सहायता के लिए समर्पित असिस्टेंस बूथ

मतदान दिवस पर, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) और सीईओ दिल्ली के निर्देशों के तहत, निगम ने मतदाता सुविधा पहलों में सक्रिय भागीदारी की, जिससे मतदान प्रक्रिया को सहज और आकर्षक बनाया गया। इन पहलों में शामिल थे:

  • मतदान केंद्रों पर मतदाता असिस्टेंस प्रदान करना
  • मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए “डेमोक्रेसी डिस्काउंट” ऑफर आयोजित करना
  • मतदान स्थलों पर फेस्टिव माहौल तैयार करना
  • मतदान केंद्रों की बेहतर पहचान के लिए कलर-कोड प्रणाली लागू करना
  • मतदान केंद्र का स्थान आसानी से खोजने के लिए ‘नो योर बूथ’ ऐप शुरू करना
  • नागरिकों की प्रतिक्रिया एकत्र करने के लिए क्यूआर कोड सुविधा उपलब्ध कराना

निगम एक सुव्यवस्थित चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने और मतदाता सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप ,तेलंगाना मॉडल को दिल्ली में लागू करने की अपील

delhicivicalerts

Delhi Walkathon boosts Dust-Free Drive, citizens march for cleaner air

delhicivicalerts

Mobile toilets, health check-up camps, and first-aid centers have been set up near Kanwar camps enroute from Apsara Border to ISBT Kashmere Gate

delhicivicalerts

Leave a Comment