DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

समर एक्शन प्लान 2025: जल संकट से ऐसे निबटेगी NDMC

हर गर्मी के मौसम में पानी की कमी से निपटने के लिए एनडीएमसी (नई दिल्ली नगरपालिका परिषद) ने इस बार बड़े पैमाने पर तैयारियाँ की हैं। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष, कुलजीत सिंह चहल के अनुसार, जो ‘समर एक्शन प्लान 2025’ के तहत कि पानी की आपूर्ति निर्बाध बनी रहेगी। एनडीएमसी ने यह तय किया है कि उनके अधिकार क्षेत्र में किसी भी नागरिक को जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।

एनडीएमसी की जल वितरण प्रणाली को और सुदृढ़ करने के लिए दिल्ली सरकार और दिल्ली जल बोर्ड के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। एनडीएमसी क्षेत्र में कुल 18,366 जल उपभोक्ता हैं, जिसमें उन्होंने कई प्रकार के कनेक्शन दिए हैं और चार प्रमुख जल उपचार संयंत्रों से पानी प्राप्त होता है।

समर एक्शन प्लान 2025 के तहत, एनडीएमसी ने नई जल वितरण योजनाएँ, टैंकरों की संख्या बढ़ाने के फैसले से पानी की मांग को संतुलित करने का प्रयास किया है। 8 नए जल टैंकर और 12 सीएनजी जल टैंकर खरीदे गए हैं। जलाशयों की दक्षता को बढ़ाने के लिए मरम्मत और रखरखाव का काम तेज किया गया है।

जल की गुणवत्ता की सुनिश्चितता के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं, जिसमें नियमित सफाई और फ्लशिंग, अमोनिया की मात्रा की निगरानी और पानी के नमूनों की जांच शामिल हैं। एनडीएमसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि गोल मार्केट, राष्ट्रपति भवन और संसद भवन जैसे संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

एनडीएमसी ने दीर्घकालिक योजनाओं के अंतर्गत 24×7 जल आपूर्ति परियोजना और स्मार्ट जल मीटर की स्थापना जैसे नए कदम भी उठाए हैं। नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए, श्री चहल ने अपील की कि हमें मिलकर पानी बचाने के प्रयास करने चाहिए।

NDMC क्षेत्र में जल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति

   चहल ने बताया कि NDMC क्षेत्र में कुल 18,366 जल उपभोक्ता हैं, जिनमें 3,509 वाणिज्यिक कनेक्शन, 11,846 घरेलू कनेक्शन, और 3,011 अन्य प्रकार के कनेक्शन शामिल हैं। उन्होने बताया कि NDMC को चार प्रमुख जल उपचार संयंत्रों से पानी की आपूर्ति मिलती है: - चंदावल जल संयंत्र (यमुना नदी), वजीराबाद जल संयंत्र (यमुना नदी), हैदरपुर जल संयंत्र (मुंनाक नहर, दिल्ली कैंट जलाशय से) और सोनिया विहार जल संयंत्र (गंगा जल, उत्तर प्रदेश से)

चहल ने बताया कि NDMC को दिल्ली जल बोर्ड से लगभग 125 MLD और ट्यूबवेल से 2.08 MLD पानी प्राप्त होता है।

2025 मे “समर एक्शन प्लान” के प्रमुख बिंदु

  1. जल संकट से बचाव के लिए जल टैंकरों की संख्या में वृद्धि

NDMC ने पानी की मांग को पूरा करने के लिए 8 नए जल टैंकर किराए पर और 12 नए सीएनजी जल टैंकर (6 – 17 KLD क्षमता के और 6 – 9 KLD क्षमता के) खरीदने का निर्णय लिया है।

वर्तमान उपलब्ध जल टैंकर:

10 बड़े जल टैंकर (9000 लीटर क्षमता वाले)
23 जल ट्रॉलियाँ (5000 लीटर क्षमता)
2 ट्रैक्टर-टैंकर

  1. जलाशयों की दक्षता बढ़ाने के लिए मरम्मत और रखरखाव

NDMC क्षेत्र में 24 भूमिगत जलाशय (UGR) और बूस्टिंग स्टेशन हैं, जिनकी क्षमता को बढ़ाने हेतु मरम्मत और रखरखाव कार्य तेज़ कर दिया गया है। प्रमुख जलाशयों में:

कालीबाड़ी कंट्रोल रूम
जोरबाग UGR
विनय मार्ग UGR शामिल हैं।

  1. जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास

जल आपूर्ति लाइनों की नियमित सफाई एवं फ्लशिंग।
यमुना से आने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा की नियमित निगरानी।
पानी के नमूनों की नियमित गुणवत्ता जांच।

  1. जल आपूर्ति नेटवर्क का आधुनिकीकरण

पुरानी एवं जर्जर पाइपलाइनों को बदलने का कार्य जारी।
विभिन्न UGR को जोड़ने के लिए दिल्ली जल बोर्ड से अनुरोध।
पाइपलाइन नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए नई पाइपों की स्थापना।

  1. संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान

NDMC ने उन क्षेत्रों की पहचान की है, जहां गर्मी में जल संकट की संभावना अधिक रहती है जैसे – गोल मार्केट, राष्ट्रपति भवन एवं संसद भवन, नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक, आरएमएल अस्पताल और मंदिर मार्ग और कनॉट प्लेस

राष्ट्रपति भवन और संसद भवन के लिए 24 घंटे जल आपूर्ति आरक्षित रखी गई है। किसी भी आपात स्थिति में NDMC जल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करेगा।

शिकायत निवारण एवं आपातकालीन हेल्पलाइन

NDMC ने जल संकट से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 24×7 जल नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नागरिक निम्नलिखित माध्यमों से शिकायत दर्ज करा सकते हैं:

✔ टोल फ्री कॉल सेंटर: 1533
✔ कंट्रोल रूम हेल्पलाइन: 011-23743642, 011-23360683
✔ WhatsApp नंबर: 858 888 7773
✔ NDMC 311 मोबाइल ऐप
✔ क्षेत्रीय जल कर्मियों से सीधा संपर्क

नई परियोजनाएँ एवं दीर्घकालिक योजना

  1. NDMC क्षेत्र में 24×7 जल आपूर्ति परियोजना (Phase-1)

NDMC ने विनय मार्ग क्षेत्र में 24×7 जल आपूर्ति परियोजना के पहले चरण को लागू किया है। इस परियोजना के तहत:

जल आपूर्ति नेटवर्क को अपग्रेड किया जाएगा।
नई पाइपों और पंपों की स्थापना की जाएगी।
जल वितरण प्रणाली को ऑटोमेशन से जोड़ा जाएगा।
इस परियोजना के लिए 1.67 करोड़ रूपय की मंजूरी दी गई है।

  1. जल आपूर्ति नेटवर्क का मास्टर प्लान

पूरे NDMC क्षेत्र के जल आपूर्ति नेटवर्क का विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है, जिससे अगले 25 वर्षों के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।

  1. स्मार्ट जल मीटर की स्थापना

15,312 नए स्मार्ट मीटर स्थापित किए जाएंगे, जिनकी लागत ₹32.10 करोड़ होगी।
5,397 खराब जल मीटरों को बदला जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत ₹14.10 करोड़ है।

  1. झुग्गी-झोपड़ी क्लस्टर्स में जल आपूर्ति सुधार

NDMC ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘हर घर जल’ पहल के तहत 34 झुग्गी क्लस्टर्स में जल आपूर्ति परियोजना शुरू की जाएगी

9,386 (झुग्गी क्लस्टर्स) घरों को पाइपलाइन से जल आपूर्ति मिलेगी।
₹7.15 करोड़ की लागत से यह परियोजना क्रियान्वित की जाएगी।
यह परियोजना AMRUT 2.0 योजना के अंतर्गत चलाई जाएगी।

Related posts

Delhi to Get Four New Waste Processing Plants—No More Dumping at Landfills After Six Months

Ruby Singh

MCD lifting an average of 12,498 tonnes of municipal solid waste and 3,374 tonnes of construction and demolition waste per day

Ruby Singh

कांग्रेस का घोषणा पत्र लॉन्च, LGBTQ को भी दी जगह

Ruby Singh

Leave a Comment