DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

चुनाव अधिकारी महेंद्र नागपाल कराएंगे दिल्ली बीजेपी संगठन का चुनाव

8 फरवरी को दिल्ली चुनाव नतीजों ने बीजेपी को 48 सीटें देकर 27 साल के वनवास को खत्म कर दिया तो पहली बार दिल्ली में पैदा हुई आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर समेटते हुए विपक्ष में भेज दिया। हालांकि दूसरी बड़ी चुनौती भाजपा का आंतरिक संगठन का चुनाव होगा। जो 17 फरवरी से शुरू हो जाएगा।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली भाजपा की संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया जिसे हम संगठन पर्व के रूप में देखते हैं वह अगले सप्ताह से शुरू होगी। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी ने दिल्ली के लिए महेंद्र नागपाल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है और साथ ही दो सह चुनाव अधिकारी डा. योगेश आत्रेय एवं विजय सोलंकी को भी नियुक्त किया है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की भाजपा सामूहिक नेतृत्व से चलने वाली पार्टी है पर इसी के हम पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र भी सुनिश्चित करते हुए हर कार्यकर्ता को संगठनात्मक संरचना से जुड़ने का अवसर देते हैं। संगठनात्मक संरचना प्रक्रिया के अंतर्गत बूथ समिति, मंडल समिति, जिला समिति से होते हुए प्रदेश समिति तक का चुनाव अवसर दिया जायेगा पर साथ ही जहां कार्यकर्ता चाहेंगे वहां समन्वय  से भी समिति गठन हो सकेगा।

आपको बता दें कि नड्डा के बाद बीजेपी को उसके नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए जरूरू है कि देश के करीब 50 प्रतिशत जिलों में संगठन का चुनाव हो जाए। दिल्ली की प्रदेश यूनिट उसी की तरफ बढ़ी है।  

Related posts

Big Step Towards a Cleaner Delhi: ₹500 Crore Sanctioned for Sanitation Reforms

Ruby Singh

डबल इंजन सरकार की तैयारी: MCD नेता प्रतिपक्ष (Lop-Leader of opposition) का दावा

Ruby Singh

MCD Carries Out 44 Demolition Actions Across Delhi During City-Wide Enforcement Drive

Ruby Singh

Leave a Comment