2022 में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें जीतकर बीजेपी को 104 पर समेट कर 15 साल के बीजेपी के निगम शासन को उखाड़ फेंका तो लग रहा था कि आप सरकार अब नहीं रूकने वाली हालांकि साल 2025 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का 27 सालों का वनवास खत्म हो गया बीजेपी को 70 में से 48 सीटें मिली तो आप सरकार सिर्फ 22 पर सिमट गई। बदले सियासी समीकरण से साल 2022 से आप शासित निगम में सत्ताधारी आप अल्पमत में आ गई तो बीजेपी निगम में ट्रिपल इंजन सरकार की तरफ बढ़ गई। इसका साफ संकेत बजट में दिखा क्योकि दिल्ली बीजेपी सरकार ने निगम को आप सरकार से 2000 करोड़ से ज्यादा रकम दे दी।
एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में काम कर रही दिल्ली सरकार ने निगम की झोली भर दी है। जहां पिछली आपदा सरकार निगम को पंगु बनाने में जुटी हुई थी वहां भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने निगम दो हजार करोड़ से ज्यादा का अतिरिक्त फंड एक झटके में दे दिया है। जबकि आपदा सरकार ने निगम के साथ सौतेला व्यवहार करके निगम की स्थिति को बिगाड़ने का कार्य किया।
नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने जानकारी दी कि वर्ष 2023-24 में आपदा सरकार ने निगम को 8241 करोड़ रुपये का आंवटन किया था तो वर्ष 2024-25 में 8423 करोड़ का आवंटन किया था।
जबकि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने 6897 करोड़ रूपये में 3560 करोड़ रूपये शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और स्वच्छता के लिए हैं और 3337 बैसिक टैक्स असाइमेंट के लिए दिए हैं। इसके साथ 3640 करोड़ रूपये स्टांप और पंजीकरण शुल्क और एकमुश्त पार्किंग शुल्क के तौर पर आएंगे।
उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता ने न केवल अतिरिक्त फंड दिया है बल्कि दिल्ली की सफाई व्यवस्था सुधारने और पार्षदों की विकास निधि के लिए भी फंड की व्यवस्था की है। क्योंकि जो अतिरिक्त फंड आएगा उससे सड़कों और नालियों बनाने के साथ पार्कों को सुधारने में मदद मिलेगी। दिल्ली के पार्क जो कि पार्क एंड गार्डन सोसाइटी के तहत चलते हैं उनका फंड रोककर आपदा सरकार ने पार्कों की स्थिति को बिगाड़ दिया था। जिससे वायु प्रदूषण होता था। ऐसे में डबल इंजन की सरकार ने सोसाइटी का चार साल का बकाया जारी करने की घोषणा की साथ ही अनुदान भी जारी करने की घोषणा की है।इससे दिल्ली को हराभरा बनाने में भी मदद मिलेगी।
सरदार राजा इकबाल सिंह ने बताया कि पिछली सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सफाई के लिए 3153 करोड़ रुपये दिए थे जबकि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने 3560 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। बैकिस टैक्स असाइनमेंट (बीटीए) में 2983 करोड़ रुपये आपदा सरकार ने दिए थे जबकि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने 3337 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। इसी तरह पार्किंग और स्टांप ड्यूटी को लेकर 2653 करो़ड़ का आवंटन आपदा सरकार ने किया था जबकि भाजपा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मांगदर्शन वाली दिल्ली सरकार ने 3640 करोड़ का आवंटन किया है।

(आप का आवंटन ऊपर देखें)
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि साल 2024-25 के बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना ने प्राइमरी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मदों में दिल्ली नगर निगम को रूपए 3153 करोड़ की राशि आवंटित की थी जबकि रेखा गुप्ता ने अपने बजट में लगभग 12. 5% की वृद्धि देते हुए रूपए 3560 करोड़ कर दिया है।
इसी तरह भाजपा सरकार ने बी.टी.ए. मद में दिल्ली नगर निगम को 13% से अधिक की वृद्धि के साथ रूपए 3337 करोड़ दिए हैं जबकि अरविंद केजरीवाल सरकार ने गत वर्ष केवल रूपए 2955 करोड़ दिए थे।
दिल्ली नगर निगम कई सालों से दिल्ली की केजरीवाल सरकार से स्टाम्प ड्यूटी एवं पार्किंग शुल्क का पूरा हिस्सा देने की मांग कर रहा था रेखा गुप्ता सरकार ने पूरा किया है।
पहले की ही तरह बीते साल भी दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने स्टाम्प ड्यूटी एवं पार्किंग शुल्क के के मद मे दिल्ली नगर निगम को मात्र रूपए 2315 करोड़ दिए थे जिसे मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने वास्तविक आधार पर रूपए 3640 करोड़ किया है।