DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

सख्ती हुई तो कुछ ही वक्त में MCD के खजाने में आ गए 25 करोड़ ज़रा आंकड़े देखिए…

  • सम्पति, बैंक अकाउंट अटैच किए तो हरकत में आए संपत्ति धारक
  • करदाताओं की सुविधा के लिए निगम ने शुरू किये विशेष काउंटर
  • एनडीएमसी टैक्स कलेक्शन काउंटर शनिवार से सोमवार तक खुले रहेंगे

दिल्ली नगर निगम ने बकाया संपत्तिकर धारकों पर एक्शन तो दिल्ली नगर निगम के खजाने में 25 करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्राप्त हुई। निगम मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में सभी 12 जोनों में 87 सम्पत्तियों और 87 बैंक अकाउंट्स को अटैच किया गया तो संपत्तिकर धारक हरकत में आए और करीब 25 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि प्राप्त की। बता दें कि सिविल लाइंस जोन में सबसे अधिक 45 संपत्तियों को अटैच किया और वेस्ट जोन में सबसे अधिक 39 बैंक अकाउंट्स को अटैच किया गया।

इसके अलावा दिल्ली नगर निगम के नरेला जोन में कर और बकाया सम्पत्ति कर जमा कराने के लिए शुक्रवार को तीन विशेष काउंटरों का शुभारंभ किया गया। नरेला जोन वार्ड समिति अध्यक्ष पवन सहरावत ने बताया कि जोन में ग्रामीण क्षेत्र है और सम्पति कर जमा कराने में लोगों को सुविधा होगी। निगम जोन उपायुक्त पवन यादव, पार्षद दिनेश भारद्वाज, सम्पत्ति कर विभाग के संयुक्त कर निर्धारक एवं समाहर्ता मनीष कुमार भी इस अवसर पर मौजूद रहे।


नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने शनिवार से सोमवार तक यानी 29 से 31 मार्च, 2025 तक अपने संपत्ति कर संग्रह काउंटरों के साथ-साथ टैक्स कार्यालयों को खोलने का निर्णय लिया है। एनडीएमसी प्रशासन ने शुक्रवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि करदाताओं को कर और बकाया राशि जमा करने में सुविधा प्रदान करने तथा जमा किए जाने वाले बकाया राशि के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कर अधिकारियों से बातचीत करने का अवसर प्रदान करने के लिए एनडीएमसी ने घोषणा की है कि मुख्यालय में टैक्स विभाग – संसद मार्ग स्थित पालिका केंद्र तथा नई दिल्ली क्षेत्र में विभिन्न स्थानों – गोल मार्केट, आरके पुरम और संसद मार्ग पर तीन टैक्स संग्रह काउंटर संपत्ति कर संग्रह के लिए वित्तीय वर्ष 2024-2025 की समाप्ति के कारण शनिवार से सोमवार तक यानी 29 से 31 मार्च, 2025 तक खुले रहेंगे। करदाताओं से अनुरोध है कि वे एनडीएमसी को अपने संपत्ति कर का भुगतान करें ताकि यह अपने निवासियों को विश्व स्तरीय नागरिक सेवाएं प्रदान करने में सक्षम हो सके ।

31 मार्च 2025 (राजपत्रित अवकाश) को भी खुले रहेंगे प्रॉपर्टी tax दफ़्तर

करदाताओं की सुविधा हेतु दिल्ली नगर निगम के सभी संपत्ति कर कार्यालय 31 मार्च 2025 (राजपत्रित अवकाश) को भी खुले रहेंगे।

दिल्ली नगर निगम के सभी संपत्ति कर कार्यालय जोनल व मुख्यालय स्तर पर करदाताओं की सुविधा हेतु 31 मार्च 2025 राजपत्रित अवकाश को भी सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुले रहेंगे। ताकि सभी संपत्ति करदाता अपना संपत्ति कर का भुगतान समय पर कर सके।

दिल्ली नगर निगम ने करदाताओं की सहायता के लिए संपत्ति कर कार्यालयों में पर्याप्त व्यवस्था की है। सभी संपत्ति करदाताओं को यह सलाह दी जाती है कि वे अपने संपत्ति कर का भुगतान 31 मार्च 2025 को या उससे पहले करें।

Related posts

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले CTI महापंचायत-फ्री होल्ड, फैक्ट्री लाइसेंस और बिजली होंगे मुद्दे

Ruby Singh

MCD Commissioner’s unique oath एमसीडी कमिश्नर की अनोखी कसम

Ruby Singh

MCD में AAP की बढ़ी मुश्किल, 25 फ़रवरी की बैठक अवैध और रद्द करने की मांग

Ruby Singh

Leave a Comment