DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

निगम के इस चुनाव में कांग्रेस और आप साथ आ गए तो बीजेपी को होगी बड़ी मुश्किल

12 वार्ड कमेटी में से 7 वार्ड में भाजपा और 5 वार्ड कमिटी में आम आदमी पार्टी का बहुमत है। स्थायी समिति के 18 में से 15 मेंबर पहले ही चुन लिए गए थे। 3 खाली पदों पर चुनाव होगा। ये वो आप के पार्षद हैं जो दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 में विधायक बन गए यही वजह कि पार्षद और स्थायी समिति के सदस्य पद से इस्तीफा देना पड़ा। स्थायी समिति के 15 निर्वाचित सदस्यों में से भाजपा के पास इस समय 9 तो 6 आदमी पार्टी के पास हैं।

दिल्ली नगर निगम की सबसे पावरफुल स्थायी समिति में खाली एक पद के लिए 21 मई को चुनाव होगा। इस से पहले वार्ड कमेटी उन खाली पदों को भरने की कारवाई होगी।

स्थायी समिति में 12 वार्ड कमेटी से तो 6 पार्षद सदन से चुनी जाते हैं।

वार्ड कमेटी में चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन के साथ ही स्थायी समिति के लिए वार्ड कमेटी से दो पद खाली है जिनकी घोषणा बहुत जल्दी हो सकती है।

भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों के लिए ये चुनाव बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। बीजेपी को अपनी मजबूती साबित करनी पड़ेगी क्योंकि मेयर के चुनाव में विधायक और सांसद का संख्या बल उसके पास था पर वार्ड स मितियों के चुनाव में सिर्फ पार्षद वोट करते हैं सांसद और विधायक वोटर नहीं होते लिहाजा कुछ भी हो सकता है दल बदल कानून भी निगम में नहीं लगता है। यही वजह आप को इस आपदा में अवसर नजर आ था है।

2 38 कुल पार्षदों में 117 बीजेपी के होने से उसके पास बहुमत का संख्या बल है लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अगर मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो बीजेपी के सामने मुश्किल आ जाएगी क्योंकि तब दोनों की संख्या बीजेपी से ज्यादा 121 हो जाती है। सिटी SP जोन और दक्षिणी जोन में आम आदमी पार्टी के दो पार्षद के विधायक बनने से खाली हुए स्थायी समिति के सदस्य पद का भी चुनाव होना है।

कुल 12 वार्ड कमेटी में 7 वार्ड कमेटी में बीजेपी को बहुमत जबकि आम आदमी पार्टी को 5 वार्ड कमेटी में बहुमत है।

Related posts

#DiyasToDisposal: Mayor Raja Iqbal Singh Leads Green Push with Massive Diya Collection Drive

delhicivicalerts

Delhi Mayor Expresses Joy over BJP’s Sweeping Victory in MCD Zonal Committee Elections

delhicivicalerts

दो तस्वीरों पर स्थगित हो गई दिल्ली विधानसभा, बीजेपी ने दिखाई असल तस्वीर

delhicivicalerts

Leave a Comment