DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

जीके-1 में 8 मंजिला शटल पार्किंग महीने भर से बन कर तैयार, नहीं खुल पाने की ये है वजह

दिल्ली में ग्रेटर कैलाश-1 के एम ब्लॉक में 8 मंजिला शटल पार्किंग महीने भर से तैयार खडी है लेकिन संचालित नही किये जाने के पीछे वन विभाग और फायर की परमिशन है।

ये है तैयार पार्किंग शुरू ना होने के पीछे वजह

नियम ये कहता है कि एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी वाहनों की आवाजाही के लिए कम से कम छह मीटर का रास्ता होना चाहिए। करीब आधा दर्जन से ज्यादा पेड़ पार्किंग के शुरू होने में बाधा बन रहे हैं लिहाजा इसके लिए वन विभाग की मंजूरी चाहिए। फायर एनओसी भी जरूरी है। निगम अधिकारी ने कहा कि पार्किग के इलेक्ट्रिकल का काम भी पूरा हो गया है।   

400 वाहन खड़े किये जा सकेगें। लागत 63.7 करोड़ रुपये आई है। 2240 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनी पार्किंग ग्राउंड फ्लोर समेत आठ मंजिला ऊंची है। यह एक शटल पार्किंग है। ऑटोमेटेड लिफ्ट से वाहन खड़े किये जा सकेंगे। पार्किग साल 2022 के मार्च में बननी शुरू हुई जिसकी डेडलाइन सितंबर 2023 थी लेकिन नहीं पूरा हो सकी। बनाने वाली एजेंसी को 10 सालों कर इसका संचालन करेगी और कमाई का 70 प्रतिशत हिस्सा निगम को देगी।

Related posts

दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने LG से मिले; ये हुई बात

Ruby Singh

Mega Cleanliness Drive Conducted in Red Fort Area, 400 Volunteers Participate Enthusiastically

Ruby Singh

पेड़ गिरने से मौत के बाद डर गए बदरपुर के लोग….झुक गया विशाल पेड़….जानलेने पर उतारू….प्रशासन ने आंख बंद कर ली.. जानकर आप भी हैरान होंगे….EXCLUSIVE

Ruby Singh

Leave a Comment