DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

इस सरकारी पोर्टल पर Before and After की फोटो करें अपलोड, मिलेंगे 25 लाख, 15 लाख और 10 लाख रूपए

राशि देखकर ये ना समझें कि खुद की फोटो अपलोड करनी है या फिर वेटलॉस की…दरअसल ये दिल्ली सरकार के एक अभियान का हिस्सा है। शहरी विकास विभाग ने स्वच्छता पोर्टल खोला है और अभियान का नाम है “दिल्ली को कूड़े से  आजादी”।  

दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने आज बताया कि एक अगस्त से 31 अगस्त तक चलने वाले स्वच्छता अभियान “दिल्ली को कूड़े से  आजादी”  के शहरी विकास विभाग ने “स्वच्छता पोर्टल” खोल दिया है।  जिस पर कोई भी संस्थान, सरकारी कार्यालय, नागरिक कल्याण समितियां आदि अपने क्षेत्र में सफाई से पहले और सफाई के बाद की फोटो अपलोड कर सकते हैं।

नागरिक कल्याण समितियों की प्रतियोगिता में आंकलन के लिए हर  राजस्व डिवीजन में DM   के अंतर्गत  एक कमेटी बनाई जाएगी जो समितियो की साफ सफाई की जांच करेंगे।   समितियों को  फर्स्ट सेकंड और थर्ड प्राइस दिए जाएंगे।  फर्स्ट प्राइज 25 लाख का, सेकंड प्राइज 15 लाख का थर्ड प्राइस 10 लाख  रुपए का होगा। नागरिक कल्याण समिति इस प्रतियोगिता में जितनी  भी इनाम राशि जीतेंगे उसका उपयोग उनकी सोसयटी, कालोनी आदि  में विकास कार्यों के लिए  किया जाएगा

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शहरी विकास विभाग द्वारा नागरिक कल्याण समितियां के लिए एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।  कोई भी नागरिक कल्याण समिति अपने द्वारा किए गए साफ सफाई  के कार्यों की फोटो आदि अपलोड कर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। विभागों/संस्थानों/संगठनों/एसोसिएशनों/आरडब्ल्यूए को स्वच्छता पोर्टल पर https://swachhata.delhi.gov.in/ पर पंजीकरण कराना होगा। उन्हें स्वच्छता अभियान चलाने से पहले और बाद की तस्वीरें अपलोड करनी होंगी। मूल्यांकन करने वाले अधिकारी अपलोड की गई तस्वीरों की जांच करेंगे और अंक देने के लिए स्वच्छता ड्राइव वाली जगहों का दौरा कर वस्तु स्तिथि का आकलन भी करेंगे।

 सूद ने  दिल्ली के लोगों से अपील की कि स्वच्छता अभियान का हिस्सा बने और दिल्ली को एक बेहतर स्वच्छ और रहने लायक शहर बनाने में सरकार का सहयोग करें। दिल्ली देश की राजधानी, दिल्ली देश का प्रतिबिंब है और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करना है तो उसके लिए सबसे पहले हमें दिल्ली जैसे महानगर को साफ सुथरा, पर्यावरण अनुकूल और दर्शनीय बनाना होगा इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे।

कोई भी व्यक्ति सबसे पहले  स्वच्छता पोर्टल https://swachhata.delhi.gov.in/ पर जा कर  स्वच्छता प्रतियोगिता (स्वच्छता अभियान) के लिए  अपने संस्थान, नागरिक कल्याण समिति आदि को पंजीकृत करें । उसके बाद स्वच्छता अभियान चलाने से पहले की तस्वीरें और स्वच्छता अभियान चलाने के बाद की तस्वीरें अपलोड करें।

दिल्ली के शिक्षा विभाग ने दिल्ली में 4000 ऐसे स्थानों को चिन्हित किया है यहां प्राथमिकता के आधार पर साफ-सफाई की जानी है और इन स्थानों पर साफ-सफाई का काम शुरू भी हो गया है । उन्होंने कहा कि Each One, Clean One  की भावना के अनुरूप हर दिल्ली वासी को इस स्वच्छता अभियान में अपना श्रमदान देना चाहिए क्योंकि उनके श्रमदान से दिल्ली न केवल साफ सुथरी दिखाई देगी बल्कि हम स्वस्थ और हरित दिल्ली के संकल्प को पूरा करने में भी सफल होंगे। साथ ही  उन्होंने दिल्ली के सभी नागरिकों से   मानसून के मौसम में दिल्ली को हरित दिल्ली बनाने के लिए पौधा रोपण जैसे जनजागरूकता अभियान चलाने का भी निवेदन किया।

Related posts

Delhi Police Busts Inter-State Cyber Fraud Syndicate; 27 Arrested After Raids in 11 States

Ruby Singh

Road Asset Mapping, Darkspots identification, Street Light & Potholes Dashboard – PWD Minister

Ruby Singh

Delhi Government to transfer ₹10,000 each to the accounts of registered and verified workers

Ruby Singh

Leave a Comment