DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

आईवीपी की.. उषा शर्मा बनी हरदयाल लाइब्रेरी की सचिव


आम आदमी पार्टी के पार्षदों के एक गुट ने अलग होकर IVP यानी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी बना ली। जोन के चुनाव में सियासी दगे से उबर गई इस पार्टी की दिल्ली नगर निगम में हिस्सेदारी समय लगातार बढ़ती जा रही है।

आईवीपी की निगम पार्षद उषा शर्मा को हरदयाल म्यूनिसिपल लाइब्रेरी का सचिव बनाया गया है। उषा शर्मा ने मेयर राजा इकबाल सिंह से मुलाकात कर उनका आभार जताते हुए कहा कि दिल्ली की जनता और और अपनी पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगी। उन्होंने नई जिम्मेदारी दिलाने के लिए अपनी पार्टी के नेता मुकेश गोयल का भी आभार जताया।


एमसीडी में वरिष्ठ निगम पार्षद एवं आईवीपी के नेता मुकेश गोयल ने कहा कि हमारे दल के सभी निगम पार्षद अपने मन-वचन और कर्म से दिल्ली वालों की सेवा में कार्यरत हैं। हमारी पार्टी को इससे पहले एमसीडी की दो कमेटियों में पदाधिकारी बनने का मौका मिला है और अब हमारी एक और निगम पार्षदा को यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर हमारी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है।


उन्होंने आगे कहा कि उषा शर्मा अनुभवी निगम पार्षद हैं और वह हरदयाल म्यूनिसिपल लाइब्रेरी की जिम्मेदारी को बखूबी संभाल सकेंगी। वह सदर बाजार वार्ड संख्या 72 से दूसरी बार निगम पार्षद बनी हैं। इससे पहले भी वह हरदयाल म्यूनिसिपल लाइब्रेरी की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं और सिटी-एसपी जोन की डिप्टी चेयरमैन भी रह चुकी हैं।

हरदयाल पब्लिक लाइब्रेरी की नई प्रबंधन समिति में कौन-कौन?

हरदयाल पब्लिक लाइब्रेरी की नई प्रबंधन समिति का आज गठन हुआ। पदेन अध्यक्ष एवं दिल्ली केमहापौर सरदार राजा इकबाल सिंह की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से उषा शर्मा पार्षद वार्ड सं 72 को सचिव पद के लिए चुना गया। इसके अलावा, अर्जुन पाल सिंह मारवाह, पार्षद वार्ड सं 144 संयुक्त सचिव पद के लिए चुने गए।

बैठक में, हरदयाल लाइब्रेरी के पदेन अध्यक्ष एवं महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने छह सदस्यों को भी मनोनीत किया। महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने सचिव, संयुक्त सचिव और सभी नियुक्त सदस्यों को बधाई दी। महापौर ने इस अवसर पर हरदयाल लाइब्रेरी की नवनिर्वाचित समिति के सदस्यों का स्वागत किया।

Related posts

Strict Safety Enforcement, Service Roads, and Drainage Top Agenda in Parvesh Sahib Singh’s Review of UER-II Corridor

delhicivicalerts

CM Rekha Gupta Celebrates Raksha Bandhan with School Children

delhicivicalerts

Deputy Mayor Jai Bhagwan Yadav instructed the officers to solve the problem of waterlogging in Rohini Sector-22

delhicivicalerts

Leave a Comment