दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की आज 9 नवम्बर का संडे – आम आदमी पार्टी के घपलेबाजी के संडे के रूप में सामने आया है जिसने “आप” नेताओं के तीन काले रूप दिखाये।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की आज शाम जब “आप” नेताओं ने अपनी दिल्ली नगर निगम के 12 वार्ड के उपचुनाव की सूची जारी की तो उसमे ढिचकाऊं कलां महिला सीट से से एक पुरूष श्री केशव चौहान का नाम घोषित कर दिया तो वहीं विनोद नगर वार्ड से पूर्व पार्षद गीता रावत जो रिश्वतखोरी में गिरफ्तार हो चुकी हैं का नाम दे कर दिल्ली वालों को हतप्रभ कर दिया। x पर प्रवीन ने मोर्चा खोल दिया
शायद दूसरों पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाले “आप” अपने कार्यकर्ता केशव चौहान की पत्नी को टिकट देना चाहते थे वो सीधा सीधा चौहान का नाम लिख अपनी परिवारवादी राजनीति प्रेम को दर्शा गये।
इसी तरह प्रत्याशी अभाव से जूझ रही “आप” के नेतृत्व को विनोद नगर से सुश्री गीता रावत को टिकट देना पड़ा जो 2021-22 में रिश्वतखोरी में जेल काट चुकी हैं जिसने साफ कर दिया की इनका सुचिता की राजनीति से विश्वास उठ चुका है।
प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की “आप” के घपलेबाजी के सुपर संडे को “आप” नेताओं ने दिल्ली के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना का 12 जनवरी 2025 का एक इंटरव्यू आज 9 नवम्बर को आज एक्स पर डाल कर उसे वर्तमान भाजपा सरकार पर टिपण्णी के रूप में दिखाना चाहा।
पर हमने उसकी भी पोल खोल दी जिससे आज का संडे “आप” के लिए काला संडे बन गया।
यह इंटरव्यू आज एक्स पोस्ट हुआ है
https://x.com/AamAadmiParty/status/1987482802363797881?s=19
यह देखिए यह इंटरव्यू 12 जनवरी 2025 का है
https://youtu.be/nHFCzxhxbpA?si=9fmeohW1O1YWXDw4

