DelhiCivicAlerts
Delhi politics

AAP,BJP से ज्यादा कांग्रेस हुई एक्टिव, इन 12 सीटों पर क्या खाता खुलेगा?

वैसे तो हर सियासी पार्टी एक्टिव रहती है पर 2025 विधानसभा चुनाव में ज़ीरो पर आउट होने वाली कांग्रेस की दिल्ली यूनिट इन दिनों एक मामले में AAP और BJP से ज्यादा एक्टिव है। निगम की खाली 12 सीटों के लिए कांग्रेस की तैयारी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि पार्टी ने  कोऑर्डिनेशन कमेटी और वार्ड प्रभारी की भी घोषणा कर दी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में होने वाले आगामी उपचुनावों के लिए पांच सदस्यीय समन्वय समिति तथा 12 वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी नियुक्त कर दिय़ा। पांच सदस्यीय समन्वय समिति के सदस्य हैं:

1. डॉ. नरेन्द्र नाथ

2. जतिन शर्मा

3. राजेश गर्ग

4. अनुज अत्रेय

5. हाजी जरीफ

DPCC की आधिकारिक घोषणा

12 वरिष्ठ नेता बनाए गए प्रभारी नियुक्त

परवीन भुगरा (वजीरपुर, अशोक विहार)

 शरणजीत शर्मा (20-चांदनी चौक,74-चांदनी चौक)

 जगजीवन शर्मा (21-मटिया महल, 76-चांदनी महल)

 राजेश यादव (34-मटियाला, 120-द्वारका-बी)

 जे.पी.पंवार (35-नजफगढ़, 128-दिचाऊं कलां)

 चरणजीत राय (39-राजिंदर नगर, 139-नारायणा)

 चंद्रकांत गिरि (47-देवली, 163-संगम विहार-ए)

 जय प्रकाश (164-दक्षिण पुरी)

नीतू वर्मा सोइन (50-ग्रेटर कैलाश, 173-ग्रेटर कैलाश)

मुजीब रहमान (57-पटपड़गंज, 198-विनोद नगर)

Related posts

Chief Minister Urges Assembly Speaker and House to Remove the Misleading ‘Phansi Ghar’’ Signage and Initiate FIR

Ruby Singh

See New office timing of MCD Offices till 15 February 2026; Order decoded

Ruby Singh

From Ramayana to Ram Rajya: Rekha Gupta Declares Valmiki Jayanti a Public Holiday

Ruby Singh

Leave a Comment