DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

महापौर कार्यालय को फिर बम धमकी, दिल्ली पुलिस ने की सघन जांच

दिल्ली नगर निगम के महापौर कार्यालय को एक बार फिर बम विस्फोट की धमकी मिली। ई-मेल के माध्यम से आई धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परिसर की सघन जांच की और स्थिति को नियंत्रण में लिया

महापौर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 09:19 बजे एक अज्ञात स्रोत से ई-मेल प्राप्त हुआ जिसमें दोपहर 03:11 बजे विस्फोट करने की धमकी दी गई थी। धमकी की गंभीरता को देखते हुए तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने महापौर कार्यालय परिसर की विस्तृत जांच की। संवेदनशील क्षेत्रों की बारीकी से तलाशी ली गई। इससे पहले 01 अप्रैल को भी इसी प्रकार की धमकी दी गई थी।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा को भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। हाल ही में एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा विधानसभा परिसर का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया गया था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं।

महापौर कार्यालय ने बार-बार मिल रही धमकियों की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त को औपचारिक पत्र भेजकर विस्तृत जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

—ख़बर यहीं तक

Related posts

सुप्रीम कोर्ट निर्देशों के बाद तेज हुआ एमसीडी का अभियान

Ruby Singh

ओखला लैंडफिल साइट हादसा: सफाई कर्मचारी के दोनों पैर कटने की नौबत

Ruby Singh

दिल्ली में बीजेपी सांसदों को विशेष ज़िम्मेदारी: बजट अभियान में जुटेंगें

Ruby Singh

Leave a Comment