DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

MCD के कस्तूरबा गांधी की नर्सेज ने अस्पताल को चेताया

कस्तूरबा अस्पताल में कार्यरत नर्सों की विभिन्न मांगों जैसे समय पर MACP का लाभ , लगभग 20 नर्सों की वेतन विसंगतियों का सुधार , NPS काॅर्पस का GPF खाते में स्थानांतरण , विभिन्न बकाया एरियर्स के बिलों को समय पर बनाकर अकाउंट विभाग को भेजना इत्यादि को लेकर बार-बार संस्थापन शाखा को लिख कर देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होते देख कर 28 नवंबर 2024 को नर्सिंग यूनियन ने 15 दिन में कार्यवाही शुरू करने का नोटिस दिया था लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इसको भी अनदेखा कर दिया l अतः प्रशासन की नर्सों के प्रति नकारात्मकता एवं उदासीनता की वज़ह से मजबूर होकर भारी मन से नर्सों ने 13.12.2024 को अस्पताल प्रशासन के विरोध में सुबह 9.00 बजे से 11.00 बजे तक 2 घंटे का धरना-प्रदर्शन किया इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को चालू रखा गया l

Related posts

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले व्यापारी हुए लामबंद, बना रहे 10 प्वाइंट एजेंडा

Ruby Singh

हंगामे के बीच पारित हुआ MCD का बजट, विपक्ष ने की फ्लोर टेस्ट की मांग

Ruby Singh

Rekha Gupta Demands Action Over Rs 5,200 Crore Labour Fund Left Unspent by AAP Government

Ruby Singh

Leave a Comment