DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

दिल्ली में हीटवेव अलर्ट: MCD स्कूलों के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी



दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने राजधानी में बढ़ती गर्मी एवं संभावित हीटवेव को देखते हुए सभी निगम संचालित, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।


वर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार की तर्ज पर निगम के स्कूलों में भी बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।


उन्होंने बताया कि विद्यालयों में आउटडोर असेंबली को सीमित करने तथा उसे छायादार/इनडोर स्थानों पर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, खुले में कक्षाओं के संचालन पर रोक लगाई गई है।


छात्रों को निर्जलीकरण से बचाने के लिए “वॉटर बेल” प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके अंतर्गत हर 45-60 मिनट पर छात्रों को पानी पीने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विद्यालयों में शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी।


वर्मा ने कहा कि सभी स्कूलों में हीटवेव से संबंधित जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएं, जिससे छात्रों को गर्मी से बचाव, पर्याप्त जल सेवन एवं लक्षणों की पहचान के बारे में जानकारी दी जा सके। आवश्यकता पड़ने पर तुरंत प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित किया जाएगा।


विद्यालयों को “बडी सिस्टम” लागू करने तथा छात्रों को एक-दूसरे की देखभाल के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, छात्रों को आउटडोर खेल गतिविधियों से दूर रखने को कहा गया है।


अभिभावकों को भी सलाह दी गई है कि वे अपने बच्चों को हल्के, सूती एवं आरामदायक कपड़े पहनाकर स्कूल भेजें तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।


हर विद्यालय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो इन दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी करेगा। साथ ही, स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे इन उपायों की जानकारी शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों तक नियमित रूप से पहुंचाएं।

दिल्ली नगर निगम, शिक्षा समिति अध्यक्ष, योगेश वर्मा (एडवोकेट) ने कहा कि शिक्षा समिति दिल्ली नगर निगम दिल्ली सरकार की तर्ज पर बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी विद्यालयों से इन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा करती है।

ख़बर यहीं तक




Related posts

कुर्बानी बैन करने मनोनीत पार्षद ने सीएम को लिख दी चिट्ठी, तत्काल कार्रवाई की मांग

Ruby Singh

By 2027, Delhi’s skyline will be free from landfill mounds — Ghazipur’s transformation begins under strong leadership.

Ruby Singh

GRAP Ready–578 Teams, 30+ Agencies, 1 Mission: Breathe Easy Delhi!

Ruby Singh

Leave a Comment