DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

देश का पहला मोबाइल MLA ऑफिस – आपकी इन शाकियतों का होगा निबटारा

पूरे देश में इस तरह की कोई मोबाइल ऑफिस व्यवस्था अभी तक नहीं है। मोबाइल ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर, वाई-फाई और माइक की सुविधाओं के साथ 10 लोगों को बैठाकर कहीं भी जाकर जनता की समस्याएँ सुनी जा सकती हैं। मोबाइल ऑफिस में लैपटॉप, स्टेनो और वाई-फाई सुविधा होगी। जनकपुरी विधानसभा इलाके में महिलाओं बुजुर्गों और दिव्यांगजनो के घरों तक खुद पहुँचेगा, दावा है कि लोगों को दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। यह मोबाइल ऑफिस सप्ताह के सातों दिन काम करेगा और यह एक तरह का विधायक कार्यालय ही होगा। मोबाइल सातों दिन काम करेगा और यह एक तरह का विधायक कार्यालय ही होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एमएलए ऑन व्हील्स – रेखा सरकार आपके द्वार’ पहल दिल्ली में शासन और जनता के बीच की दूरी को पाटते हुए सेवा को सीधे लोगों के द्वार तक पहुँचाने का ऐतिहासिक कदम साबित होगी और निश्चित रूप से देशभर में एक मिसाल बनेगा।

मोबाइल ऑफिस की शुरूआत गृह मंत्री आशीष सूद के विधानसभा क्षेत्र से हुए। सूद ने कहा कि कई महिलाएँ और बुजुर्ग विधायक कार्यालय तक नहीं पहुँच पाते थे, लेकिन अब यह मोबाइल ऑफिस सीधे उनके द्वार तक जाकर उनकी समस्याएँ सुनेगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और जनकपुरी विधानसभा के विधायक आशीष सूद की उपस्थिति में जनकपुरी विधानसभा के ओल्ड पंखा रोड स्थित एमएलए ऑफिस से ‘एमएलए ऑन व्हील्स – रेखा सरकार आपके द्वार’ मोबाइल ऑफिस की शुरूआत की।

Related posts

दरगाह की छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी….मलबे के नीचे दब गए कई। दिल्ली में बड़ा हादसा

delhicivicalerts

DelhiCloudSeeding: जब इंसान ने थामा बादलों का रिमोट; दिल्ली में पहली बार सफल क्लाउड सीडिंग!

delhicivicalerts

Amid furore on “Secular” and “Socialist” Hindu outfit demands removal

delhicivicalerts

Leave a Comment