DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

पीएम श्री और सीएम श्री स्कूल की तर्ज़ पर बनेंगे “निगम श्री विद्यालय”

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली नगर निगम के प्राथमिक विद्यालय, ई-ब्लॉक, अशोक विहार फेज–1 में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने ध्वज फहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय निगम पार्षद एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने की।

महापौर ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि निगम के सभी प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे अत्यंत प्रतिभावान हैं और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

सबसे अहम घोषणा करते हुए महापौर ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार के पीएम श्री विद्यालय और दिल्ली सरकार के सीएम श्री विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, उसी तर्ज़ पर अब दिल्ली नगर निगम भी निगम श्री विद्यालय” की स्थापना करेगा। प्रारंभिक चरण में प्रत्येक ज़ोन में दो-दो विद्यालय बनाए जाएंगे, जिनमें विशेष रूप से प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इन स्कूलों का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना होगा।

महापौर ने आगे कहा कि समाज की मजबूत नींव शिक्षा, संस्कार और अनुशासन से बनती है। उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण का सच्चा शिल्पकार बताते हुए उनकी भूमिका की सराहना की। साथ ही अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बच्चों की शिक्षा में विद्यालय का सहयोग करें और उन्हें संविधान के मूल्यों—समता, बंधुत्व और न्याय—को अपनाने के लिए प्रेरित करें।

शिक्षा समिति अध्यक्ष योगेश वर्मा ने बताया कि हर वर्ष पाँचवीं कक्षा के 100 प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन कर उनके नाम निगम की वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। इसमें यह भी दर्ज होगा कि वे बच्चे शिक्षा, खेल या अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में किस प्रकार अग्रणी रहे हैं। इससे अन्य विद्यालय भी उन्हें प्रवेश देकर उनकी प्रतिभा को और आगे बढ़ा सकेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि निगम बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ मिड-डे मील, स्कूल ड्रेस और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर निरंतर ध्यान दे रहा है।

—ख़बर यहीं तक

Related posts

सिविल लाइन जोन बिल्डिंग वन विभाग में AE-JE के बदले विभाग। लिस्ट देखें।

delhicivicalerts

शिक्षा निदेशालय का आदेश: प्रवासी छात्रों के दस्तावेजों का होगा सख्त सत्यापन

delhicivicalerts

एमसीडी वार्ड समिति चुनाव 2025-देखें नई नवेली पार्टी ने किस तरह बदला वार्डों में सियासी समीकरण

delhicivicalerts

Leave a Comment