DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

संगम विहार जीत बनी कांग्रेस की संजीवनी, 10 उम्मीदवारों की जमानत हुई जब्त

उप-चुनाव की ख़ासियत ये है कि कांग्रेस ने सिर्फ 1 सीट संगम विहार-ए सीट जीत ली लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में ये किसी संजीवनी से कम नही है। हालांकि ज्यादातर वार्डों में बहुत कम वोट मिले। दिल्ली चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो कांग्रेस ने चांदनी महल व नारायणा में जमानत बचाई। जबकि 12 में से 10 उम्मीदवारों की जमानत चली गई।

नियम के मुताबिक 1/6 वोट से कम पर जमानत जब्त होती है।  बाकी 10 वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवार 16.7% वोट से नीचे रहे, इसलिए उनकी जमानत जब्त हो गई।

FORM 18 रिपोर्ट से साफ दिखता है कि कांग्रेस के ज़्यादातर उम्मीदवारों को बहुत कम वोट मिले।

वार्ड का नामकुल वैध वोटकांग्रेस को मिले वोटप्रतिशत (%)जमानत स्थिति
मुण्डका24,3551,3415.5%जब्त
शालीमार बाग-बी24,9788393.3%जब्त
अशोक विहार19,2361,5217.9%जब्त
चांदनी चौक15,7661,0826.8%जब्त
चांदनी महल25,9785,89322.7%बची
द्वारका-बी19,8951,8949.5%जब्त
दिचाऊं कला27,0107302.7%जब्त
नारायणा25,5424,36317.1%बची
संगम विहार-ए26,30712,76648.5%जीती
दक्षिण पुरी24,8312,1448.6%जब्त
ग्रेटर कैलाश13,3631,1378.5%जब्त
विनोद नगर22,7312,56511.3%जब्त

—ख़बर यहीं तक

Related posts

बीजेपी नेतृत्व का मुश्किल फैसला: रोहतास नगर और बाबरपुर में कार्यकर्ताओं की नाराज़गी पर मनोज तिवारी ने संभाला मोर्चा

delhicivicalerts

Drone monitoring of tiny drains by the Delhi government to address garbage flow into the Yamuna: Water Minister

delhicivicalerts

देश का पहला मोबाइल MLA ऑफिस – आपकी इन शाकियतों का होगा निबटारा

delhicivicalerts

Leave a Comment