DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

MCD का वो क़ानून जिसे मोदी ने खत्म किया….द्वारका एक्सप्रेस वे के उद्घाटन पर बताया

द्वारका एक्सप्रेस वे के एक हिस्से और यूजीआर-2 के उद्घाटन पर प्रेधानमंत्री मोदी ने एक कानून का जिक्र करके कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया और कहा कि सफाई के काम में जुटे हुए स्वच्छता मित्र दिल्ली में बहुत बड़ा दायित्व निभाते हैं । सुबह उठते ही पहले उन्हें थैंक्यू कहना चाहिए। पहले की सरकारों ने इन्हें भी अपना गुलाम समझ रखा था। सिर पर संविधान रखकर जो लोग नाचते हैं वह संविधान को कैसे कुचलते थे बाबा साहब की भावनाओं को दगा देते थे वह सच्चाई आपको बताने जा रहा हूं

दिल्ली में सफाई कर्मियों के लिए खतरनाक कानून था दिल्ली कॉरपोरेशन एक्ट में लिखा था अगर सफाई मित्र बिना बताए कम पर नहीं आता तो उसे एक महीने के लिए जेल में डाला जा सकता था। खुद सोचिए सफाई कर्मियों को ये लोग क्या समझते थे कि जेल में डाल देंगे। वह भी एक छोटी सी गलती के कारण सामाजिक न्याय की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं ऐसे कई नियम कानून देश में बनाए रखे हुए थे । यह मोदी है जो इस तरह के गलत कानून को खोज-खोज कर खत्म कर रहा है

नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म से डबल बोनस मिलने वाला इसका पूरा प्रारूप राज्यों को भेज दिया है आशा करता हूं सभी राज्य भारत सरकार की इनीशिएटिव को सहयोग करेंगे

आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा

गड्ढा भरने में ताकत जाएगी फिर बड़ी मुश्किल से कुछ काम नजर आएगा। लेकिन भरोसा है जिस टीम को दिल्ली में आपने चुना है कई दशक से जिन समस्याओं से गुजर रहे हैं उससे बाहर निकलेंगे। पहली बार संयोग बना है जब दिल्ली में हरियाणा उत्तर प्रदेश और राजस्थान में चारों तरफ भाजपा सरकार है यह दिखाता है कि पूरे क्षेत्र का कितना आशीर्वाद भाजपा पर है।

दायित्व समझकर हम दिल्ली एनसीआर के विकास में जुटे हैं। कुछ राजनीतिक जल जनता के आशीर्वाद को पचा नहीं पा रहे हैं जनता के विश्वास और जमीनी सच्चाई से बहुत कट चुके हैं।

कुछ महीने पहले दिल्ली और हरियाणा के लोगों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करने की साजिश रची गई यह भी कहा गया कि हरियाणा के लोग दिल्ली के पानी में जहर मिला रहे हैं इस तरह की नकारात्मक राजनीति से पूरे एनसीआर को मुक्ति मिली है एनसीआर के कायाकल्प का संकल्प लेकर चल रहे हैं। Good Governance भाजपा की पहचान है।

हरियाणा में एक समय बिना खर्ची पर्ची के एक भी नियुक्ति नहीं होती थी भाजपा सरकार ने लाखों युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरी दी

दिल्ली में झुग्गियों में रहने वालों को पक्के घर मिल रहे हैं बिजली पानी गैस कनेक्शन भी मिल रहा है।

केंद्र और हरियाणा में जब बीजेपी की सरकार बनी तभी पूर्वी और वेस्टर्न परिफेरल एक्सप्रेसवे बनने का काम शुरू हो पाया। बीते 11 सालों में इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट 6 गुना बढ़ा दिया है इसलिए द्वारका एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट तैयार हो रहे हैं। जब इतना बड़ा कंस्ट्रक्शन हो रहा है तब लेबर लगती है उससे जुड़ी फैक्ट्री और दुकानों में नौकरियां बढ़ती हैं ट्रांसपोर्ट लॉजिस्टिक्स में रोजगार बनते हैं कांग्रेस पर हमलावर मोदी ने कहा कि लंबे समय तक इन्होंने सरकारें चलाई हैं उनके लिए जनता पर शासन करना ही सबसे बड़ा लक्ष्य था हमारा प्रयास है जनता के जीवन से सरकार का दबाव और दखल दोनों खत्म करें।

Related posts

NIA CHARGESHEETS ANOTHER  ACCUSED IN  PAK & NEPAL LINKED BIHAR FAKE CURRENCY SEIZURE CASE

delhicivicalerts

Revenue district boundaries will now align with municipal limits: CM Rekha Gupta

delhicivicalerts

Pandav Nagar Gets Priority: Drain to be Cleared in One Week, Says Health Minister

delhicivicalerts

Leave a Comment