DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

एमएलए-एलएडी फंड के काम विधान सभा चुनाव से पहले पूरा करने के सख्त ऑर्डर

आ

मेयर ने आज निगम अधिकारियों के साथ एमएलए-एलएडी फंड के तहत किए जा रहे कार्यों व परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए समीक्षा बैठक की।

मेयर ने निर्देश दिया कि सभी कार्य व परियोजनाएं दिसंबर 2024 के पहले हफ़्ते तक पूरे हों।

सभी कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग होगी और स्टेटस रिपोर्ट मेयर को दी जाये-मेयर डॉ शैली ओबरॉय

कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही होने पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी -मेयर डॉ शैली ओबरॉय

मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने निगम अधिकारियों के साथ एमएलए-एलएडी फंड के तहत किए जा रहे कार्यों व परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए समीक्षा बैठक की। बैठक में मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी 12 जोन के कार्यों व परियोजनाओं को दिसंबर 2024 के पहले हफ़्ते तक पूरा किया जाए। सभी कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग होगी और स्टेटस रिपोर्ट मेयर को दी जाये।

समीक्षा बैठक में निगम के 12 जोन में एमएलए फण्ड से चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया है। विभिन्न मुख्य कार्य जैसे की सड़कों व गलियों का निर्माण व मरम्मत, नालों को ढकना, स्ट्रीट लाइट,पार्कों की बाउंड्री वॉल आदि कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित विधायकों ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में लंबित कार्यों के बारे में मेयर को अवगत कराया।

मेयर को निगम अधिकारियों ने अपने जोन के कार्यों की विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें पूरे किए गए कार्य और लंबित परियोजनाओं के बारे में बताया। मेयर ने शेष परियोजनाओं के लिए वर्क ऑर्डर जारी करने के निर्देश दिए और कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही होने पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

मेयर ने कहा कि निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली के लोगों को को बेहतर नागरिक सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली शहर को स्वच्छ, सुंदर व प्रदूषण मुक्त बनाना आप सरकार की पहली प्राथमिकता है। बैठक में विधायक व इंजीनियरिंग विभाग( जोन) के अधिकारी उपस्थित थे

Related posts

NDMC’s Winter Rose Show displaying more than 70 varieties of roses, into 22 classes and over 175 sections, with approximately 1,250 exhibits

Ruby Singh

MCD Continues Sealing Drive for Second Consecutive Day in Karol Bagh Amid CJP Protest, Despite Police Constraints

Ruby Singh

एमसीडी के शिक्षा विभाग में सीनियरिटी लिस्ट और प्रमोशन लिस्ट में गड़बड़ी बता मेयर से जवाब मांगा

Ruby Singh

Leave a Comment