DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

MCD Commissioner’s unique oath एमसीडी कमिश्नर की अनोखी कसम

अब तक आपने कई तरह की कसमों के बारे में सुना और देखा होगा लेकिन सफाई के लिए भी क्या कसम खिलानी पड़ेगी? किसी को सफाई के लिए मोटीवेट करना हो तो ये जरूरी हो जाता है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने विशेष स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया। सभी 12 जोन में मेगा स्वच्छता अभियान में निगम आयुक्त, सांसद, स्थानीय नेता, एनजीओ और आम नागरिकों ने भाग लिया तो शहीदी पार्क में भी स्वच्छता कार्यक्रम में आयुक्त अश्वनी कुमार ने विजेताओं और योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया। एमसीडी अधिकारियों और नागरिकों ने भी स्वच्छता बनाए रखने और दिल्ली को साफ और हरा-भरा बनाने में योगदान देने के लिए स्वच्छता शपथ ली।। स्वच्छता शपथ लेकर एमसीडी अधिकारियों और नागरिकों ने दिल्ली को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की प्रतिबद्धता जताई। एमसीडी ने सभी नागरिकों से सालभर ‘स्वच्छता ही सेवा’ की भावना बनाए रखने का आग्रह किया।

Related posts

12 हजार सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति छलावा और सीएजी रिपोर्ट से ध्यान भटकाने वाला बीजेपी ने किया ये बड़ा दावा

Ruby Singh

MCD organizes “Swachhotsav” programme at Nehru Place as part of ‘Seva Pakhwada’

Ruby Singh

Farmers to Receive Fair Compensation for Land Used in Power Project: CM

Ruby Singh

Leave a Comment