DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

कुल 250 वार्ड में से हर एक को MCD ने दिया 40 हज़ार, क्या काफी होगा?

*दिल्ली नगर निगम ने छठ घाटों पर रोशनी की व्यव्स्था सुदृढ़ करने के लिए प्रति वार्ड 40,000 रुपए की राशि जारी की*

*दिल्ली नगर निगम छठ घाटों पर साफ सफाई एवं स्वच्छता भी सुनिश्चित करेगा*

दिल्ली नगर निगम ने छठ घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए प्रति वार्ड 40,000 रुपए की राशि जारी की है। इस राशि का इस्तेमाल छठ घाटों के अंदर एवं आस पास रोशनी की व्यवस्था करने के लिए खर्च किया जाएगा। निगम का इलेक्ट्रिकल विभाग अपने कर्मचारियों को इस कार्य पर लगा देगा ताकि घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था सुदृढ़ करने का कार्य समय से पूरा हो सके। घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था होने से त्यौहारों का मजा दुगना हो जायेगा एवं घाटों पर पूजा के लिए आने वाली महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी ये उपयुक्त कदम है।

दिल्ली नगर निगम छठ घाटों पर साफ सफाई एवं स्वच्छता भी सुनिश्चित करेगा ताकि श्रद्धालु साफ सुथरे घाटों पर पूजा कर सकें। इसके साथ ही निगम छठ घाटों पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी करेगा जिससे कि घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा हो सके।

Related posts

ज्यादा वोट पड़ें इसलिए रोहिणी ज़ोन का विशेष वॉकथॉन: 5 फरवरी को है वोटिंग

Ruby Singh

कांग्रेस का घोषणा पत्र लॉन्च, LGBTQ को भी दी जगह

Ruby Singh

MCD Commissioner Khirwar Reviews Keshavpuram Works, Orders Faster Cleanliness & Infrastructure Upgrades

Ruby Singh

Leave a Comment