DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

केजरीवाल और प्रवेश वर्मा का नामांकन आज

मुहूर्त देखकर नामांकन का सियासी पार्टियों में खासा क्रेज रहा है यही वजह है कि 15 जनवरी को विजय मुहूर्त देखकर बीजेपी और कांग्रेस ने आज का ही दिन नामांकन के लिए चुना है। यही वजह है कि आज नॉमिनेशन का बंपर दिन कहा जा सकता है। पंडित श्याम तिवारी ने बताया कि
पंचांग के मुताबिक दोपहर 2.15 से 3 बजे तक विजय मुहूर्त होने की वजह से आज नामांकन की मारामारी रहेगी। बीजेपी से आंकड़ा बता रहा की
15 जनवरी को भाजपा के 70 में से 33 उम्मीदवार नॉमिनेशन करेंगे। सबसे लोकप्रिय
चेहरों की माने तो सतीश उपाध्याय,
प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी विजेंद्र गुप्ता समेत कई सीनियर बीजेपी नेताओं का आज नामांकन होगा। नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने नामांकन से पहले चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना की।
गृह मंत्रालय द्वारा केजरीवाल के खिलाफ शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलाने के LG की अनुमति पर प्रवेश ने कहा कि
देखिये जो पाप किए हैं जो दिल्ली वालों को लूटा है दिल्ली वालों के सपने बेचे हैं कोविड में शीश महल बनाए सारे लोगों का खून चूस एक भी काम नहीं किया दिल्ली को बर्बाद कर दिया आज दिल्ली में इतना पॉल्यूशन है सांस नहीं ले पाते यमुना मैया मैली है तो उनके पापों की सजा को मिलेगी

खुद पर पैसे बांटने के आरोप पर प्रवेश ने दावा किया कि चुनाव हार रहे अरविंद केजरीवाल को लग रहा है की जमानत जब्त हो जाएगी। नई दिल्ली से पार्टी हार रही है उसके पाप का भांडा फूट चुका है इसलिए बौखलाहट में आरोप लगा रहा है

हॉक्स कॉल पर प्रवेश ने कहा कि
मैं शुरू से कह रहा हूं यह जो कॉल्स आ रही थी इसके पीछे आम आदमी पार्टी के नेताओं का हाथ रहा होगा क्योंकि वह दिल्ली की सारी सुरक्षा व्यवस्था को खराब करने में अरविंद केजरीवाल का बहुत बड़ा रोल है लोगों के बीच में डर बैठना भ्रम बिठाना जाति में बांटना कभी जाट बोलते हैं कभी धर्म का कर रहता है वह भी टोपी पहन लेते हैं कभी मंदिर चले जाते हैं, कभी वाल्मीकि मंदिर में वोटरों को फर्जी बताते हैं

रोहिणी से BJP उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता नामांकन से पहले रोहिणी में राम मंदिर के सामने पूजा पाठ की।रोहिणी से BJP उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता नामांकन से पहले रोहिणी में राम मंदिर के सामने पूजा पाठ की
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी विजेंद्र गुप्ता के नामांकन के लिए पहुंचे थे पूजा पाठ और हवन भी किया।

आप के ये बड़े चेहरे आज करेंगे नामांकन

महिला समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने जाएंगे केजरीवाल जो पहले
वाल्मिकी मंदिर और हनुमान मंदिर में दर्शन आशीर्वाद के बाद जामनगर जाकर नामांकन दाखिल करेंगे।

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जंगपुरा, ग्रेटर कैलाश से मंत्री सौरभ भारद्वाज और बाबरपुर से मंत्री गोपाल राय।

कांग्रेस के भी दर्जनों उम्मीदवार आज नॉमिनेशन करेंगे
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव बादली से करेंगे नामांकन

Related posts

NDMC Chairperson Launches Month-Long “Delhi Ko Kude Se Aazadi” Swachhta Campaign from Shaheed Bhagat Singh Place

delhicivicalerts

Carbonated Beverages be placed under 18% GST slab to support small traders-urged CAIT to FM

delhicivicalerts

Delhi Launches Disaster-Ready Schools Campaign: Students Become Safety Ambassadors of the Future

delhicivicalerts

Leave a Comment