DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

डीडीए की ‘अपना घर आवास योजना 2025’ हुई लॉन्‍च, इन इलाकों में मिलेंगे घर

जनवरी 2025 में लॉन्च की गई डीडीए सबका घर आवास योजना 2025 और डीडीए श्रमिक आवास योजना 2025 की सफलता के बाद, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने डीडीए की नई आवास योजना – ‘अपना घर आवास योजना 2025’ लॉन्च की।

शुरू की गई नई योजना “सभी के लिए खुली” है और 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के भारतीय नागरिकों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर घर खरीदने का अवसर प्रदान करती है।

लोकनायकपुरम, सिरसपुर और नरेला में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी फ्लैट हैं।

एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी आवास पहले आओ पहले पाओ आधार पर बिक्री के लिए उपलब्ध ।
एलजी ने आवास योजनाओं के लिए एक समर्पित चैट-बॉट सर्विस भी शुरू की ।

डिजिटल इंडिया की दिशा में इंटरनेशनल टेलीकम्यूनिकेशन यूनियन-वर्ल्ड टेलीकम्यूनिकेशन स्टैण्‍डर्डाइजेशन असेंबली (WTSA) 2024 का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि : “हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारा भविष्य तकनीकी रूप से मजबूत और नैतिक रूप से सुदृढ़ हो, हमारा भविष्य नवाचार के साथ-साथ समावेशी भी होना चाहिए”।

इसी विजन के तहत उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में, खरीदारों की सहायता के लिए डीडीए ने कई उपाय शुरू किए गए हैं। वेबसाइट पर सिंगल-विंडो इंक्वायरी सिस्टम, खरीददारों तक निर्बाध सूचना का प्रसार, तथा खरीददार को संपत्ति से संबंधित सभी दस्तावेज सौंपने जैसी पहल

डीडीए आवास योजनाओं के लिए विकसित की गई एक समर्पित चैट-बॉट सर्विस भी शुरू की। यह चैट-बॉट 24/7 नागरिक सहायता, जिसमें आवास योजनाओं, आवेदनों और आबंटन संबंधी प्रश्‍नों के लिए चौबीसों घंटे सहायता मिलेगी।

एक दशक से अधिक समय तक घाटे में रहने के बाद, डीडीए ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंत में 1371 करोड़ रुपये का प्रभावशाली अधिशेष दर्ज किया है।

सभी विश्वविद्यालय परिसरों, प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, संस्थानों, न्यायालय परिसर, पुलिस व्यवस्था और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ आने वाले एजुकेशन हब ने नरेला को खरीदारों की मुख्‍य पसंद बनाने में उत्प्रेरक की भूमिका निभाई है।
दिल्ली मेट्रो के रिठाला – नरेला – कुंडली कॉरिडोर की आधारशिला रखने से भी इसका स्थानीय महत्‍व बढ़ा है।

Related posts

दिल्ली बीजेपी सरकार के 100 दिन , बीजेपी ने किया बम बम तो कांग्रेस ने क्यों करार दिया बदहाली

delhicivicalerts

सांसों के आपातकाल में अजब फैसले, इंजीनियर बने इंस्पेक्टर! एमसीडी का नया तमाशा-EXCLUSIVE

delhicivicalerts

₹100 Crore Boost for Deoli Assembly: CM Promises Water, Roads, and Housing

delhicivicalerts

Leave a Comment