DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi Development Authority (DDA)

डीडीए की नई आवासीय योजनाएं: श्रमिक से लेकर हाई-इनकम तक

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने नए साल के अवसर पर तीन नई आवासीय योजनाओं का ऐलान किया है, जिनके तहत कुल 8,389 फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा। इन योजनाओं में पंजीकरण प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, जबकि इनकी बुकिंग प्रक्रिया 15 जनवरी से 31 मार्च तक चलेगी। ये तीन योजनाएं ‘श्रमिक आवास योजना-25’, ‘सबका घर आवास योजना-25’, और ‘स्पेशल हाउसिंग योजना-25’ के नाम से जानी जाएंगी। फ्लैटों का आवंटन नरेला, सिरसपुर, लोक नायक पुरम, वसंत कुंज, जहांगीरपुरी, ईस्ट ऑफ लोनी, जाफराबाद, रोहिणी और फैज रोड जैसी जगहों पर किया जाएगा।

स्पेशल हाउसिंग योजना-
यहां 110 फ्लैट नीलामी के जरिए आवंटित होंगे, जो वसंत कुंज, द्वारका, जहांगीरपुरी, ईस्ट ऑफ लोनी, जाफराबाद, रोहिणी और फैज रोड पर स्थित हैं। इनकी कीमत 29 लाख (एलआईजी) से 1.77 करोड़ रुपये (एचआईजी) तक है। एलआईजी के लिए पंजीकरण राशि 4 लाख रुपये है।

सबका घर आवास योजना-
यह योजना सभी आय वर्गों के लिए विकल्प प्रदान करती है और इसमें ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी, और एचआईजी के लिए 7579 फ्लैट हैं। इनकी कीमत 10.50 लाख से 1.29 करोड़ रुपये तक है। ईडब्ल्यूएस के लिए बुकिंग राशि 50,000 रुपये जबकि एचआईजी के लिए 10 लाख रुपये तक है। विशेष छूट महिला, युद्ध विधवा, सेवानिवृत्त कर्मचारी, अर्जुन पुरस्कार विजेता, दिव्यांग और एससी/एसटी वर्ग के आवेदकों को मिलेगी।

श्रमिक आवास योजना-
इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 700 फ्लैट शामिल हैं। इन फ्लैटों की कीमत 8.08 लाख से 8.86 लाख रुपये के बीच है और इनमें 25% की छूट दी गई है। पंजीकरण के लिए 2,500 रुपये और बुकिंग के लिए 50,000 रुपये की राशि निर्धारित है। ये फ्लैट विशेष रूप से श्रमिक और कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के लिए आरक्षित हैं और ये नरेला क्षेत्र में उपलब्ध हैं।

Related posts

वेस्ट ज़ोन में लोगों से सीधे संवाद कर संतोष राय ने लिया फीडबैक, सुधार के निर्देश जारी

Ruby Singh

दिल्ली विश्वविद्यालय के DCAC में डॉ. अमरेन्द्र कुमार आर्य बने NSS कार्यक्रम पदाधिकारी

Ruby Singh

एक्सपायरी सूज़ी देख भड़के शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष, एमसीडी ने भेज दिया शो कॉज़

Ruby Singh

Leave a Comment