DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi Development Authority (DDA)

दिल्ली का पहला 24 घंटे खुला पुस्तकालय उसी राजेंदर नगर में जहां 3 IAS कोचिंग करने वालों की मौत हुई

दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने ‘आरंभ’ पुस्तकालय का उद्घाटन किया, दिल्ली में अपनी तरह का पहला पुस्तकालय है, जो 24×7 खुला रहता है, और इसमें कैफेटेरिया, वाईफाई, लॉकर, पावर प्लग, एयर कंडीशनिंग, समाचार पत्र, पत्रिकाएं, और पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

छात्रों को एक सुरक्षित, संरक्षित और सुविधाजनक पढ़ने की व्यवस्था प्रदान करना है। एक समय में यह लाइब्रेरी 60 से अधिक छात्रों की सुविधा प्रदान कर सकती है और प्रति दिन लगभग 200 लोगों को पढ़ने की जगह मुहैया कराई जाती है। यह छात्रों को बहुत ही किफायती दर पर सेवाएं प्रदान करती है, जो मौजूदा बाजार दर की तुलना में बेहद कम है।

डीडीए अन्य स्थानों जैसे अधचीनी, विकासपुरी, द्वारका सेक्टर-16बी और रोहिणी में भी ऐसी सुविधाओं की शुरुआत करेगा। इन स्थानों में 40 से 60 छात्रों की पढ़ने की क्षमता होगी और उन्हें अध्ययन के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं मिलेंगी।

इस परियोजना का विचार उपराज्यपाल के उस संकल्प से उपजा जिसने पिछले वर्ष की एक दुर्घटना के बाद छात्रों के लिए सुरक्षित पढ़ने की सुविधाएं प्रदान करने की आवश्यकता महसूस की थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे पुस्तकालय छात्रों के लिए बेहतर करियर के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगे। यह पहल डीडीए के उन निर्देशों का हिस्सा है जो सामुदायिक केंद्रों को लाइब्रेरी और वाचनालय में परिवर्तित करने की दिशा में काम करती है।

Related posts

‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाते भागे; चेयरमैन ने कमरे में किया बंद; फर्नीचर तोड़ा

delhicivicalerts

Mayor’s appeal to citizens – Participate in the ‘Dilli Ko Kude Se Aazadi’ campaign to make Delhi a clean and beautiful city

delhicivicalerts

Civic Problems in Focus: Mukesh Goyal Reviews Cleanliness and Infrastructure in Bhadola

delhicivicalerts

Leave a Comment