DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

दिल्ली में बीजेपी सांसदों को विशेष ज़िम्मेदारी: बजट अभियान में जुटेंगें

चुनाव आचार संहिता लगे होने के वजह है चुनावी दिल्ली के लिए बजट में कोई घोषणा नही हुई लेकिन 5 फरवरी वोटिंग से पहले पेश केंद्रीय बजट दिल्ली विधान सभा चुनाव में बीजेपी के लिए गेमचेंजर हो सकता है लिहाजा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने सभी सांसदों को यह निर्देश दिया है कि आगामी बजट आम आदमी, मध्यम वर्ग और गरीबों के हित में है और इसे समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट सहयोगियों से कहा कि यह बजट गरीब किसानों, महिलाओं और युवाओं की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। इसे ‘ज्ञान’ – गरीब युवा अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट कहा जा रहा है।

दिल्ली के लिए क्यों खास है आम बजट?

बीजेपी का सबसे मजबूत और कोर समर्थक मिडल क्लास ही है। ये नैरेटिव बनाने में सबसे खास रोल प्ले करता है। आंकड़े के तहत भारत की 30 फीसदी आबादी मिचल क्लास ही है। 350 सीटें लोकसभा की ऐसी हैं जिसमें मिडल क्लास ही निर्णायक होता है। अकेले दिल्ली में 3.5 मिलियन सैलरीड वोटर हैं और एक बड़ी आबादी दिल्ली में मिडल सैलरीड क्लास की रहती है। माना जा रहा है 12 लाख तक ज़ीरो टैक्स की घोषणा बीजेपी के लिए दिल्ली में गेमचंजर होगी जिसमें 16-30 साल के युवाओं की खासी भूमिका होगी। ये युवा वोटर विधानसभा चुनाव 2020 और 2015 में आम आदमी पार्टी के साथ रहा।

बीजेपी ने दिल्ली में 7 सांसदों को ज़िम्मेदारी सौंपते हुए विशेष रूप से कहा है कि वे दिल्ली के लोगों को बताएं कि बजट में क्या प्रावधान उनके लिए हैं, खासकर मिडिल क्लास, गरीब, महिलाओं और पूर्वांचलियों के लिए। बजट से पहले ये सुनिश्चित किया गया कि जा रहा है कि एनडीए के सभी सांसद राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान पूरी उपस्थिति में रहें। इसके लिए यदि आवश्यक हो, तो व्हिप भी जारी करने की सूचना थी

वित्त मंत्री के बजट भाषण के दौरान भी सांसदों की उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है, ताकि वे विपक्ष के किसी भी उकसावे में न आएं। संसद के बजट सत्र की शुरूआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण से सुबह 11 बजे हुई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन पहुंचकर तैयारियों का जायजा वहीं लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में अभिभाषण पर चर्चा का समय तय किया गया था राज्यसभा की कमेटी की बैठक 3 फरवरी को निर्धारित की थी।

Related posts

Delhi Traders Rejoice! CM Rekha Gupta Announces ₹738 Crore in Refunds Before Diwali

delhicivicalerts

प्रदूषण संकट के लिए केजरीवाल सरकार पर निशाना: संदीप दीक्षित ने लगाए आरोप

delhicivicalerts

Delhi to Roll Out DARPAN 2.0 — A Real-Time Digital Dashboard for Transparent, Performance-Driven Governance

delhicivicalerts

Leave a Comment