DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

दिल्ली सरकार का वायु प्रदूषण से लड़ाई तेज: सीएम रेखा गुप्ता की नई रणनीति

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने शहर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए. अब मानसून को छोड़कर पूरे साल सड़कों पर स्प्रिंकलर्स और स्मॉग गन्स तैनात रहेंगी। साथ ही बॉर्डर क्षेत्रों में वाहनों के प्रदूषण की जाँच के लिए एनफोर्समेंट टीम को बढ़ाया जाएगा। सभी संबंधित विभागों को एक हफ्ते में कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। बॉर्डर क्षेत्रों में वाहनों के प्रदूषण की चेकिंग और एनफोर्समेंट टीम को बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। एमसीडी, पीडब्ल्यूडी और अन्य एजेंसियों को साप्ताहिक रिपोर्ट देने के निर्देश मिले हैं। दिल्ली बॉर्डर के एंट्री पॉइंट पर प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे।

सीएम रेखा गुप्ता ने आगे बताया कि वायु प्रदुषण से दिल्लीवालों की साँसों को बचाने के लिए सरकार लगातार व्यापक प्रयास करने में लग गई है। लेकिन दिल्ली का प्रदूषण बढ़ाने में बाहर से आने वाले वाहन भी योगदान देते है। इसी कारण दिल्ली के बॉर्डर एरिया में वाहनों की प्रदूषण संबंधी जाँच के लिए सभी सम्बंधित विभागों को एनफोर्समेंट टीम बढ़ाने के निर्देश दिए गए है।

Related posts

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने लगाया 100 नेताओं का दांव, योगी की रैलियों पर विशेष फोकस

Ruby Singh

सांसों के आपातकाल में अजब फैसले, इंजीनियर बने इंस्पेक्टर! एमसीडी का नया तमाशा-EXCLUSIVE

Ruby Singh

Ashish Sood Leads Janakpuri’s Grand Chhath Revival

Ruby Singh

Leave a Comment