DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के सोनिया विहार में जींस रंगाई के 2 कंपाउंड सील

यमुना को प्रदूषित करने में सबसे बड़ा रोल जींस रंगाई करने वालों का है। निगम ने तगड़ा एक्शन लिया है और शाहदरा उत्तरी क्षेत्र में सोनिया विहार में जींस रंगाई का काम करने वाले 2 कंपाउंड सील किये।

दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के सोनिया विहार में 1 पुश्ता रोड में जींस रंगाई करने वाले 2 कंपाउंड सील किये। कार्रवाई के दौरान लगभग 2500 वर्ग मीटर एरिया सील किया गया। दिल्ली नगर निगम के साथ दिल्ली जल बोर्ड, एस.डी.एम, बी.एस. ई, डी.पी.सी.सी के संयुक्त सहयोग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सीलिंग के दौरान बिजली और पानी के कनेक्शन भी कटे गए।

दिल्ली नगर निगम के इस सख्त कदम का उद्देश्य नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करना है। यमुना की स्वच्छता और क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रित करना उनके प्राथमिक एजेंडे में से एक है। आने वाले समय में ऐसी और भी इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जो अवैध रूप से काम कर रही हैं और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही हैं। इस तरह की पहलों से यमुना नदी की स्वच्छता और इलाके में पर्यावरणीय संतुलन बहाल करने में मदद मिलेगी।

Related posts

New posting in MCD-एमसीडी में नई तैनाती

delhicivicalerts

VVIP, सियासी लोगों के साथ ही आम वोटर्स के खास वोट

delhicivicalerts

Jetty Construction, Safety Infra, and Route Planning Reviewed for Delhi’s First River Cruise

delhicivicalerts

Leave a Comment