DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाते भागे; चेयरमैन ने कमरे में किया बंद; फर्नीचर तोड़ा

शाहदरा नार्थ जोन के चेयरमैन बीजेपी के पंकज लूथरा ने कांग्रेस के बाबरपुर से पार्षद हाज़ी रसीद की जान बचायी वरना हमलावर कुछ भी कर देते.

दरअसल, गुरूवार को हाज़ी ज़रीफ हमलावरों से बचाओ बचाओ की आवाज़ लगाते हुए सीधे जोन चेयरमैन पंकज लूथरा के दफ़्तर मे पहुंच गये. मौका देखकर पंकज ने हाज़ी को एक कमरे मे बन्द कर दिया इससे गुस्साए हमलावरों ने लूथरा के ऑफिस के फर्नीचर तोड़ डाले. लेकिन सोशल Media पर वायरल वीडियो मे साफ दिख रहा है की घटना के वक़्त पुलिस वाले मौजूद थे. ख़बर है इलाके के एडिशनल sho भी मौके पर ही थे जब ये तोड़ फोड़ चल रही. लेकिन दिलचस्प ये है वीडियो देखकर सभी जानना चाहते हैं क्या वजह रही मारपीट की?

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी की बैठक हो रही थी कुछ वकील भी मौजूद थे हाजी शरीफ ने फैक्ट्री को सील किए जाने के मसले पर जैसे ही कुछ कहना चाह एक ग्रुप उनसे भिड़ गया

लेकिन जोन चेयरमैन ने कोई शिकायत नहीं दी. हाज़ी की शिकायत पर पुलिस क्या एक्शन लेगी? MCD हेडक्वार्टर सिविक सेंटर मे तो आलाक़मान भी जानते हैं लेकिन क्या कोई एक्शन लिया जायेगा.
हमले मे मौजूद एक चश्मदीद ने बताया की दरअसल कांग्रेस पार्षद का लोकल लोगों से किसी सीलिंग के मुद्दे पर बात बहुत बढ़ गयी और फर्नीचर तोड़ फोड़ तक जा पहुंची. भला हो पंकज का जिनसे अपने राजनितिक विरोधी को बचाया.

पंकज लूथरा ने तो भ्रमित कर देने वाले वीडियो पर एक अपनी वीडियो लॉन्च कर अपना किरदार बता दिया.

पुलिस पर सवाल तो उठेंगे ही. MCD हेडक्वार्टर की चुप्पी क्या कभी टूटेगी?

पुलिस पर अक्सर आरोप लगते हैं की वो वारदात के बाद पहुँचती है. लेकिन, पुलिस की मौजूदगी मे ही वारदात हो जाए तो क्या कहें?

शाहदरा नार्थ जोन चेयरमैन पंकज लूथरा के ऑफिस मे पुलिस की मौजूदगी मे वकीलों और कांग्रेस पार्षद हाज़ी शरीफ के बीच फर्नीचर वार हुआ तो पुलिस मूकदर्शक क्यों बनी रही.
मेहकमे तो दबी जुबान मे चर्चा है की कही पुलिस पहले से मौजूद तो नहीं रही? ज़ाहिर है किसी ने बुलाया होगा? किसने बुलाया? पंकज लूथरा? हाज़ी शरीफ या फिर वक़ीलों ने?

Related posts

MCD Election: Result of Ward Committee Election

Ruby Singh

गाड़ी बेचने के बाद आरसी देने में कर रहे थे देरी , डीलरों का ट्रेड सर्टिफिकेट सस्पेंड

Ruby Singh

Amnesty Scheme Announced for Property Tax with Waiver of Interest, Penalties, and User Surcharge

Ruby Singh

Leave a Comment