DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

केजरीवाल, सिसोदिया, आतिशी और LG विनय सक्सेना ने किया वोट

दिल्ली आज वोट कर रही है तो अरविंद केजरीवाल सिसोदिया अतिशी और LG विनय सक्सेना ने भी वोट किया ऐसे में लोगों से वोट की अपील के साथ आईए देखते हैं मोदी से लेकर केजरीवाल ने लोगों से वोट देने की अपील किस तरह से की-

अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा

प्यारे दिल्लीवासियों, आज वोट का दिन है। आपका वोट सिर्फ़ एक बटन नहीं, ये आपके बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव है। अच्छे स्कूल, बेहतरीन अस्पताल और हर परिवार को सम्मानजनक जीवन देने का अवसर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!

आतिशी ने ट्विटर पर लिखा

आज हमें झूठ, नफ़रत और डर की राजनीति को हराकर सच्चाई, विकास और ईमानदारी को जिताना है। खुद भी वोट करें और अपने परिवार, दोस्तों, पड़ोसियों को भी प्रेरित करें।

गुंडागर्दी हारेगी, दिल्ली जीतेगी।

कालकाजी से उम्मीदवार और मुख्यमंत्री आतिशी ने ट्विटर पर लिखा

दिल्ली का आज का चुनाव, सिर्फ़ एक चुनाव नहीं है, धर्म युद्ध है।

यह अच्छाई और बुराई की लड़ाई है।
यह काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है।

मेरी सभी दिल्ली वासियों से अपील है कि अपना वोट डालें। काम के लिये वोट डालें, अच्छाई के लिए वोट डालें। सत्य की विजय होगी।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्विटर पर लिखा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग की प्रक्रिया शुरु हो गई है।

मेरी दिल्ली की सम्मानित जनता से अपील है कि अपना क़ीमती वोट ज़रूर डालें।आपका एक वोट दिल्ली में बदलाव का प्रतीक साबित होगा।

अगर दिल्ली को पहले जैसे विकास के पथ पर अग्रसर करना है तो उन लोगों को चुने जिन्होंने दिल्ली के लिए सच में काम किया है। आपसे झूठे वादे कर आपको ठगा नहीं है। जिन लोगों ने टूटी सड़कें, गंदा पानी, जगह-जगह गंदगी और प्रदूषित हवा के लिए रत्ती भर भी कदम नहीं उठाया और केवल बहानेबाज़ी की, आपको EVM पर बटन दबाने से पहले सोचना होगा कि वो आपकी कितनी चिंता करते हैं। जो लोग केवल नूरा कुश्ती कर सत्ता पर क़ाबिज़ रहना चाहते है वो आपके वोट के सही हकदार नहीं हैं।

दिल्ली का भाईचारा, सौहार्द, उसकी समृद्धि, खुशहाली, और संपूर्ण समावेशी विकास सर्वोपरि है। आपको उसे चुनना चाहिए जिसने दिल्ली को तरक्की की राह पर पहुँचाया था।

बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपना वोट डाला उन्होंने कहा कि घर से निकलिए है वोट डालिए और बीजेपी की डबल इंजन सरकार बनाए

दिल्ली चुनाव पर मायावती ने किया पोस्ट

1.दिल्ली विधानसभा आमचुनाव हेतु आज हो रहे वोटिंग में ’पहले मतदान-फिर जलपान’ का संकल्प दोहराना जरूरी, ताकि देश के पवित्र संविधान व यहाँ के लोकतंत्र की जमीनी मजबूती के लिए बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर द्वारा नागरिकों को दिए गए वोट के अधिकार के बल पर अच्छी सरकार चुनी जा सके।

2.अतः लोग जात-बिरादरी, धर्म, क्षेत्र व साम्प्रदाय आदि से मुक्त सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय का सिद्धान्त अपनाकर वोट करें, इसी में जन व देशहित निहित। बीएसपी ने यूपी में अपनी चार बार रही सरकार इसी के आधार पर चलाकर हर स्तर पर न्याय-युक्त कानून द्वारा कानून का राज स्थापित करके दिखाया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!

बीजेपी के राजौरी गार्डन से उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा का बयान दिल्ली में 52 से 56 सीट बीजेपी जीतने जा रही है।मुझे तो ऐसा लग रहा अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बेटे भी बीजेपी को वोट देंगे। आपदा की सरकार में गुंडे है इस चुनाव में काम कर रहे थे। मनजिंदर सिरसा के साथ उनकी बेटी भी वोट करने के लिए आई है। आज के दिन चुनाव को लोग महापर्व के तौर पर मना रहे हैं। लोग करें कि गंदे पानी से छुटकारा मिलेगा गांधी हवा से छुटकारा मिलेगा यमुना साफ होगी 5 तारीख को लोग इस तरीके से देख रहे हैं। देश की राजधानी को गुंडो की सरकार से आपदा की सरकार से छुटकारा मिलेगी। दिल्ली के लोगों को शराब बांटने वाली सरकार से छुटकारा मिलेगी।दिल्ली में चुनाव का महाकुंभ चल रहा है।

Related posts

CM Appeals to states for collective solutions on stubble burning, Yamuna cleaning, and water-sharing

delhicivicalerts

Delhi School Education (Fee Determination and Transparency Regulation) Act, 2025 Approved: CM Rekha Gupta

delhicivicalerts

Delhi Police SCRB Gets ISO 9001:2015 Certification for Digital Crime Record Management

delhicivicalerts

Leave a Comment