DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

जहां 11 लोगों की मौत हुई उसी इलाके के लोग क्यों कह रहे? ‘कोई बड़ा हादसा होने से कोई नहीं रोक पाएगा’

सीज़न की पहली बारिश में ही दिल्ली में 4 मौतें दर्ज हो गईं वहीं बारिश से सबसे ज्यादा डर दयालपुर के उस इलाके के लोगों को है जहां इमारत गिरने से हुए हादसे में 11 मौते हो गई। लेकिन ग्राउंड ज़ीरो पर अभी ज्यादा कुछ नही बदला है।

दरअसल, 18 और 19 अप्रैल की दरम्यानी रात को दिल्ली के दयालपुर इलाके में 5 मंज़िला इमारत गिरने से घर के मालिक समेत 11 लोगों को मौत हो गई थी अब 2 हफ्ते बाद इलाके के लोग कह रहे हैं कि अब भी कोई बड़ा हादसा होने से कोई नहीं रोक पाएगा’। वो भी तब जब एमसीडी ने इलाके की ही एक झुकी इमारत को तोड़ दिया। तो क्या इलाके में ऐसी और भी इमारते हैं जिनपर एक्शन बनता है? निगम के शाहदरा नॉर्थ ज़ोन में आने वाला ये इलाका अनधिकृत कॉलोनी में आता है। इलाके के कई घरों की नींव कमज़ोर हो रही जिसकी वजह बन रहा बरसाती, सीवर और नाले का पानी।

क्यों कह रहे हादसा हुआ तो कोई नहीं रोक पाएगा?

करावल नगर दयालपुर का मेन रोड

शक्ति विहार (दयालपुर)AC मुस्तफाबाद के लोगों ने कहा है कि मकान में लगातार पानी के रिसाव के कारण घरों की नींव कमजोर होती जा रही है जिसके कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है। लोगों ने जल्दी से जल्दी घरों के पास के पानी की निकासी सही करवाने की अपील की है वरना 19 अप्रैल जैसे हादसे में जान और माल का भारी नुकसान हो सकता है और कोई बड़ा हादसा होने से कोई रोक नहीं पाएगा।  

जहां इमारत गिरी थी उसके ठीक बगल से गुजरती नाली

इलाके के काउंसलर अरुण सिंह भाटी ने भी नाली के अधूरे काम को पूरा करने के लिए डीएसआईडीसी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को लिखा है और यह कहा है कि 20 लोगों की शिकायत मिली है लिहाजा शक्ति विहार गली नंबर एक में नाली के अधूरे काम को पूरा किया जाए जिससे भविष्य में कोई हादसा ना हो।  

आपको बता दें कि आदेश क्रमांक DSIIDC/EECD-05(UC), NIT NO-13/2024-25 DATE-15/7/2024  के अनुसार C/o Road and SW drain at Shakti Vihar, East Dayal in Mustafabad AC (Regn.No.655) यह काम नरेश कुमार अग्रवाल को दिया गया लेकिन उन्होंने नाली और सड़क लेन बनाने का काम पूरा नहीं किया।

Related posts

इंसान नहीं, इवेंट फेल होता है: कोशिश जारी रखो

Ruby Singh

In her first comments as Chief Minister, Atishi asks Delhiites to make Arvind Kejriwal CM again

Ruby Singh

आवारा कुत्तों की संख्या 10 लाख के पार, बीजेपी और आप जिम्मेदार- दिल्ली कांग्रेस

Ruby Singh

Leave a Comment