DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

डीडीए के नए वीसी का चार्ज विजय कुमार सिंह को, जानिए

1995 बैच के आईसीएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह के पास लगभग 3 दशकों का समृद्ध अनुभव है। वर्तमान में जून 2020 से डीडीए के वित्त सदस्य के रूप में कार्यरत, सिंह को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA), भारत सरकार द्वारा डीडीए के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
डीडीए में शामिल होने से पहले, उन्होंने प्रमुख मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पद संभाले हैं जैसे, पूर्ववर्ती योजना आयोग में वित्त निदेशक, विदेश मंत्रालय में लेखा नियंत्रक और वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में निदेशक। वित्त मंत्रालय में उनके कार्यों में 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों का कार्यान्वयन शामिल था। उन्होंने बिमल जालान की अध्यक्षता वाले व्यय प्रबंधन आयोग में भी काम किया था। सरकार में उनकी पहली नियुक्ति दूरदर्शन में सहायक लेखा नियंत्रक के रूप में थी। उन्होंने अरुण जेटली नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट में प्रतिनियुक्ति पर भी काम किया है।
विजय कुमार सिंह के पास किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री और स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज, जेएनयू से मास्टर्स और एम फिल है।

Related posts

वार्ड (Ward) में डॉग (Dog) ‘बाइट’ (Bite) से परेशान पार्षद ने पूरी दिल्ली की ‘फाइट’ बना दी,   5 अगस्त से MCD भी जुट जाएगी, क्या दिल्ली को इस बार मिल जाएगी डॉग ‘बाइट’ से मुक्ति!

Ruby Singh

Delhi Government’s Big Reform: ‘Booked Properties’ to Receive Electricity Connections in the capital

Ruby Singh

NCB Secures Conviction of Two in Mephedrone Trafficking Case in Gandhinagar

Ruby Singh

Leave a Comment